Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Matsya Kaand की सफलता से उत्साहित रवि दुबे ने सीजन 2 को लेकर कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 23 Dec 2021 05:02 PM (IST)

    Ravi Dubey on Matsya Kaand रवि दुबे ने मत्स्य कांड के नए सीजन को लेकर भी एक्साइटमेंट जतायाl हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी वह इस सीरीज के अगले सीजन को लेकर कुछ कह नहीं सकते क्योंकि इसका निर्णय प्रोड्यूसर्स को लेना है।

    Hero Image
    Ravi Dubey on Matsya Kaand: मत्स्य कांड में रवि दुबे के अलावा रवि किशन की अहम भूमिका हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Ravi Dubey on Matsya Kaand Success: वेब सीरीज मत्स्य कांड में अहम भूमिका निभाने वाले रवि दुबे ने जागरण ऑनलाइन के मुख्य संपादक रूपेश कुमार गुप्ता से एक्सक्लूसिवली बात की हैl इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मत्स्य कांड वेब सीरीज 15 वर्षों के उनके करियर में अब तक की सबसे जबरदस्त प्रोजेक्ट रहा है और उनका मानना है कि दर्शकों ने भी इसपर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और यह दर्शकों को काफी पसंद आई हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मत्स्य कांड वेब सीरीज को मिल चुके हैं 100 मिलियन व्यूज

    मत्स्य कांड वेब सीरीज को 100 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह अभी भी काफी पसंद की जा रही हैl रवि दुबे का आज 23 दिसंबर को जन्मदिन होने के चलते भी वह इस सफलता से काफी खुश नजर आएl रवि दुबे ने इस अवसर पर बताया कि उनकी पत्नी सरगुन मेहता भी उनकी इस सफलता से काफी खुश हैं और उनका मानना है कि जब रवि दुबे सफल होते हैं तब उन्हें ज्यादा खुशी होती हैl इस अवसर पर रवि दुबे ने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रशंसकों के भरोसे के कारण वह यह शो करने में सफल रहे और वह आगे भी प्रकार के शो में काम करते रहेंगेl 

    View this post on Instagram

    A post shared by Matsya Thada (@ravidubey2312)

    रवि दुबे ने मत्स्य कांड के नए सीजन को लेकर भी एक्साइटमेंट जताया

    रवि दुबे ने मत्स्य कांड के नए सीजन को लेकर भी एक्साइटमेंट जतायाl हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी वह इस सीरीज के अगले सीजन को लेकर कुछ कह नहीं सकते क्योंकि इसका निर्णय प्रोड्यूसर्स को लेना है। मत्स्य कांड में रवि दुबे के अलावा रवि किशन की अहम भूमिका थीl इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया गया हैl यह शो एम एक्स प्लेयर पर रिलीज हुई है और यह काफी पसंद की जा रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Matsya Thada (@ravidubey2312)

    रवि दुबे ने कई शो में निभाई है अहम भूमिका

    रवि दुबे टीवी कलाकार हैl उन्होंने कई शो में अहम भूमिका निभाई हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है;l वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैl