यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RSS On The Family Man: मनोज वाजपेयी की सीरीज पर भड़का संघ, बताया देश विरोधी
RSS On The Family Man आरएसएस की मैगजीन में छपे एक आर्टिकल में लिखा गया है कि मनोज वाजपेयी स्टारर वेबसीरीज द फैमिली मैन देश विरोधी है।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज इंटरनेट पर धूम मचा रही है और लोग भी इसकी तारीफ कर रही है। लेकिन, अब इस चर्चित वेब सीरीज को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ को सीरीज के कुछ सीन को लेकर आपत्ति है और आरएसएस ने फिल्म को देश विरोधी और हिंदू विरोधी भी बताया है। आरएसएस की मैगजीन पांचजन्य में एक आर्टिकल के जरिए सीरीज पर आपत्ति दर्ज की गई है।
मैगजीन पर छपे आर्टिकल में कहा गया है, 'वेब सीरीज में एनआईए की महिला अधिकारी कह रही हैं, स्पेशल पावर एक्ट के दम पर कश्मीरी लोगों को दबाया जा रहा है। हम उनके फोन और इंटरनेट बंद कर देते हैं। यहां के लोग हमारे रहमो-करम पर जी रहे हैं। किसी को खुलकर आजादी से जीने न देना अगर जुल्म नहीं है तो क्या है...आखिर हममें और उन मिलिटेंटों (आतंकवादियों) में फर्क क्या है?'
The Family Man: मनोज बाजपेयी की इस सीरीज़ को झेलना पड़ रहा सोशल मीडिया पर गुस्सा, जानें वज़ह
इस सीन को लेकर आर्टिकल में लिखा गया है, 'क्या कोई कल्पना कर सकता है कि देश की सेना को आतंकवादियों जैसा कहने का ये कारनामा हमारे ही देश के फिल्मकारों का है।...फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के बाद भारत विरोध और जिहाद का ये बिल्कुल नया रूप है। जनसंचार माध्यमों का बीते कुछ सालों में देशविरोधी एजेंडा चलाने के लिए भरपूर इस्तेमाल होता रहा है।'
View this post on Instagram
साथ ही लिखा है, 'द फेमिलीमैन' की कहानी में सीरिया से ट्रेनिंग लेकर आए आईएसआईएस और कश्मीरी आतंकवादियों तक के मानवीय पक्षों को उभारा गया है। बताया गया है कि सभी आतंकवादी हिंदुओं, पुलिस या सेना के अत्याचार से परेशान होकर हथियार उठाने को मजबूर हुए। देश में हर तरह मुसलमानों को दबाया और कुचला जा रहा है। उनके साथ अत्याचार हो रहा है।'
Super Hit Dialogues: वेब सीरीज़ के ये वज़नदार डायलॉग्स सुनकर लगता है, 'अपुन इच भगवान है'
View this post on Instagram
इसके साथ ही मैगजीन में छपे आर्टिकल में और कई सीन को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है। साथ ही हाल ही में रिलीज हुई कई वेब सीरीज को लेकर भी आपत्ति दर्ज की गई है। आर्टिकल में लिखा है, 'कुछ समय पहले 'सेक्रेड गेम्स' और 'घोल' नाम से वेबसीरीज भी आई थीं, जो सीधे-सीधे हिंदुओं से घृणा का उदाहरण हैं। 'सेक्रेड गेम्स' में हिंदू धर्म को एक ऐसे कल्ट के तौर पर दिखाया गया है जो धरती को नष्ट करना चाहता है।'
