विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Super Hit Dialogues: वेब सीरीज़ के ये वज़नदार डायलॉग्स सुनकर लगता है, 'अपुन इच भगवान है'

By Rajat SinghEdited By:
Published: Thu, 26 Sep 2019 04:58 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 05:33 PM (IST)

Super Hit Dialogues गुरुजी गणेश गायतोंडे कालीन भैया और कई किरदार हैं जिन्हें अपने डायलॉग्स के लिए जाना जाता है। ...और पढ़ें

Super Hit Dialogues: वेब सीरीज़ के ये वज़नदार डायलॉग्स सुनकर लगता है, 'अपुन इच भगवान है'
Super Hit Dialogues: वेब सीरीज़ के ये वज़नदार डायलॉग्स सुनकर लगता है, 'अपुन इच भगवान है'

नई दिल्ली, जेएनएन। एक समय था जब लोग राह चलते पूछ लेते थे कि 'कितने आदमी थे कालिया'। माहौल बदला, दौर बदला और फिर 'मोगैंबो खुश हुआ'। इसके बाद शाह रुख़ खान ने डॉन को जिंदा किया। हर मुहल्ले में पटाखों से डरने वाले डॉन को अब 12 मुल्क़ों की पुलिस ढूढ़ने लगी। फ़िल्में आती है और चली जाती हैं, लेकिन डायलॉग्स अपनी जगह लोगों की बोलचाल में बना लेते हैं। ऐसे ही एक बार फिर समय बदला और वेब सीरीज़ ने एंटरटेनमेंट की दुनिया को नया आयाम दिया। इसके बाद से इन सीरीज़ के डायलॉग्स लोगों के सर चढ़कर बोलने लगे।

गुरुजी,गणेश गायतोंडे, कालीन भैया और कई किरदार हैं, जिन्हें अपने डायलॉग्स के लिए जाना जाता है। हम इस ख़बर में आपको ऐसी फेमस वेब सीरीज़ के डायलॉग्स के बारे में बता रहे हैं...

1. अपुन इच भगवान है- सेक्रेड गेम्स

2. आदमी अंदर से जितना ही काला होता है, बाहर से उतना ही सफे़द बनने की कोशिश करता है- सेक्रेड गेम्स

3. अगर आदमी बाहर काम करना चाहे तो पैशन और अगर औरत करना चाहे तो धंधा- सेक्रेड गेम्स

4. तुम्हें लगता है, भगवान सबको बचा लेगा, इस बार तो भगवान खुद को भी नहीं बचा सकता- सेक्रेड गेम्स

5. गणेश गायतोंडे है मैं, सर्वशक्तिशाली इकलौता भगवान- सेक्रेड गेम्स-2

6. डर की यही दिक्कत है, कभी भी ख़त्म हो सकता है- मिर्ज़ापुर

7. शुरू मजबूरी में किए थे, अब मज़ा आ रहा है- मिर्ज़ापुर

8. तुम इसके लिए हमारे दरवाजे पर चले आए- मिर्ज़ापुर

9. जितनी फिक्र कश्मीर की है, उतनी कश्मीरियों की होती तो क्या बात होती- द फैमिली मैन

10. गॉड नोज़ के बाद जो होता है वो हर उत्तर गॉड पर ही छोड़ दिया जाता है- लैला

11. चॉइस तो आर्यावर्त में किसी के पास नहीं है- लैला

Photo Credit- Mid-Day