विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Family Man: मनोज बाजपेयी की इस सीरीज़ को झेलना पड़ रहा सोशल मीडिया पर गुस्सा, जानें वज़ह

By Rajat SinghEdited By:
Published: Sat, 28 Sep 2019 02:07 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 03:42 PM (IST)

The Family Man सोशल मीडिया यूजर्स को इसके कंटेंट से दिक्कत है। इस वेब सीरीज़ में धार्मिक अतिवाद और आतंकवाद ...और पढ़ें

The Family Man: मनोज बाजपेयी की इस सीरीज़ को झेलना पड़ रहा सोशल मीडिया पर गुस्सा, जानें वज़ह
The Family Man: मनोज बाजपेयी की इस सीरीज़ को झेलना पड़ रहा सोशल मीडिया पर गुस्सा, जानें वज़ह

नई दिल्ली, जेएनएन। The Family Man: द फैमिली  मैन को रिलीज़ हुए एक हफ्ते से ऊपर हो चुका है। आम जीवन और रोज़मर्रा की ज़िदंगी में घटित हो रहे घटनाओं को लेकर बनी इस वेब सीरीज़ की खूब चर्चा हो रही है। एक तरफ जहां मनोज बाजपेयी की शानदार एक्टिंग को लेकर इस वेब सीरीज़ की तारीफ हो रही है, तो दूसरी और सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना भी हो रही है।

सोशल मीडिया यूजर्स को इसके कंटेंट से दिक्कत है। इस वेब सीरीज़ में धार्मिक अतिवाद और आतंकवाद के पीछे के कारण को दिखाया गया है। इसी बात से कुछ यूजर्स को दिक्कत हो रही है। उनका आरोप है कि इस वेब सीरीज़ में आतंकवाद के साथ सांत्वना दिखाई गई है। वहीं, वेब सीरीज़ में कुछ ऐसे डायलॉग्स भी हैं, जिससे यूजर्स को दिक्कत है। वेब सीरीज़ में एक जगह कश्मीर में इस्तेमाल हो रहे स्पेशल एक्ट को लेकर बयान दिया गया है। इससे भी इस वेब सीरीज़ को सोशल मीडिया पर गुस्सा झेलना पड़ रहा है।

इसके अलावा वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसे भी यूजर्स हैं, जो इसका समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस सीरीज़ में दिखा गया है कि आतंकवाद कैसे पैदा होता है। वहीं, कुछ यूजर्स को यह वेब सीरीज़ काफी पसंद आई है, तो वह तारीफ भी कर रह हैं।

बता दें कि अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ इस वेब सीरीज़ को क्रिटिक्स ने काफी सराहा है। इसमें मनोज बाजपेयी एक मिडिली क्लास और वर्ल्ड क्लास स्पाई की श्रीकांत भूमिका निभाई है। इसके अलावा इसमें प्रियामणी,शारिब हाशमी और नीरज माधव जैसे एक्टर हैं। इस वेब सीरीज़ में पाकिस्तान, कश्मीर, केरल और मुंबई में हुए घटानाओं को फ़िल्माया गया है।