Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Major OTT Release Date: नेटफ्लिक्स का सरप्राइज! इस तारीख को आ रही अदिवी शेष की फिल्म

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 30 Jun 2022 03:57 PM (IST)

    Major OTT Release Date मेजर इस साल की चर्चित फिल्मों में से एक है क्योंकि इसकी कहानी मुंबई हमलों में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित ...और पढ़ें

    Hero Image
    Major OTT Release Date And Time. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। 26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए एनएसजी के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक फिल्म मेजर सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आ रही है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी, इसकी जानकारी जागरण डॉट कॉम ने आपको पहले ही दे दी थी, अब हम इसकी ओटीटी स्ट्रीमिंग डेट बता रहे हैं। मूल रूप से तेलुगु में बनी फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज की गयी थी और हिंदी बेल्ट में भी यह काफी चर्चित रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेजर का निर्देशन शशि किरण टिक्का ने किया था और फिल्म को समीक्षकों ने भी सराहा था। मेजर में शर्षक किरदार अदिवी शेष ने ही निभाया था। इसकी कहानी भी अदिवी शेष ने लिखी थी। इसका निर्माण महेश बाबू ने किया था। फिल्म में प्रकाश राज, शोभिता धुलिपाला, सई मांजरेकर, रेवती और मुरली शर्मा ने अहम भूमिकाएं निभायी थीं। 

    मेजर नेटफ्लिक्स पर 3 जुलाई को तेलुगु, हिंदी और मलयालम में रिलीज हो रही है। दर्शकों को थोड़ा अलर्ट रहना होगा, क्योंकि फिल्म 2 तारीख की मध्य रात्रि को भी स्ट्रीम की जा सकती है। 

    मेजर 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी। फिल्म ने 12 करोड़ से अधिक लाइफ टाइम कलेक्शन किया। फिल्म हिंदी बेल्ट में भले ही अच्छा कारोबार नहीं कर सकी, मगर चर्चा में खूब रही। अब ओटीटी पर आने के बाद इसे अच्छे दर्शक मिलने की उम्मीद है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    खबरें आयी थीं कि ओटीटी पर फिल्म रिलीज के दो महीने बाद आएगी, मगर रविवार को इसका ओटीटी पर स्ट्रीम होने फैंस के लिए भी तोहफा है। इस वीकेंड दर्शकों को कई ऐसी फिल्में ओटीटी पर देखने को मिलेंगी, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। इनमें कंगना रनोट की धाकड़ भी है, जो पहली जुलाई को जी 5 पर आ रही है। दूसरी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज है, जो पहली जुलाई को प्राइम वीडियो पर आ रही है। मेजर के साथ रिलीज हुई कमल हासन की विक्रम 8 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी।