विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर धाक जमाने आ रही इम्तियाज अली की Mai Vaapas Aaunga, नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज

Published: Sun, 26 Jul 2026 08:12 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:19 PM (IST)

बॉक्स ऑफिस पर 'स्लीपर हिट' साबित हुई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। ये 1947 के बंटवारे की एक मार्मिक प्रेम कहानी है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah), वेदांग रैना (Vedang Raina)और शरवरी (Sharvari) की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Mai Vaapas Aaunga) 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को पहले दिन कोई खास ओपनिंग नहीं मिली लेकिन इसने क्रिटिक्स और वर्ल्ड ऑफ माउथ के बूते अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।

अब ये मूवी ओटीटी (OTT) पर रिलीज होने के लिए तैयार है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद चर्चा बटोरने ये फिल्म अब डिजिटिल प्लेटफॉर्म के जरिए अपना फैन बेस सेट करेगी। रिलीज के समय यह फिल्म एक 'स्लीपर हिट' साबित हुई। यह 2026 की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात करें तो 'मैं वापस आऊंगा' 7 अगस्त, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म प्यार, तड़प, यादों और 1947 में भारत के बंटवारे के इंसानों पर पड़े गहरे असर जैसे विषयों पर आधारित है।

Vedang (1)

'मैं वापस आऊंगा' एक ऐसे बुज़ुर्ग की कहानी है जो याददाश्त खोने की समस्या से जूझ रहे हैं और पाकिस्तान में अपने बचपन के घर लौटना चाहते हैं। उनका पोता उन्हें 1947 के बंटवारे के समय की एक दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी का पता लगाने में मदद करता है, जिसे वे बुज़ुर्ग सालों पहले पीछे छोड़ आए थे।

कौन-कौन से किरदार आए नजर?

फिल्म में निरवैर ग्रेवाल के रूप में दिलजीत दोसांझ, ईशर सिंह ग्रेवाल के रूप में नसीरुद्दीन शाह, जिया के रूप में शरवरी, कावेरी के रूप में बनिता संधू, बीएसएफ प्रमुख के रूप में कुमुद मिश्रा, इकबाल ग्रेवाल के रूप में रजत कपूर, अफजल के रूप में दानिश पंडोर, कीनू की दादी के रूप में डॉली अहलूवालिया, मुजफ्फर अहमदजई के रूप में मनीष चौधरी, अंजना ग्रेवाल के रूप में अंजना सुखानी नजर आए।

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga देखने के बाद इमोशनल हुआ फैन, लोग बोले - 'रोने के लिए पैसे मिले...'

यह भी पढ़ें- 'खूबसूरत और इमोशनल फिल्म,' पाकिस्तानी फिल्ममेकर को पसंद आई इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga