विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'खूबसूरत और इमोशनल फिल्म,' पाकिस्तानी फिल्ममेकर को पसंद आई इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga

Published: Tue, 16 Jun 2026 06:49 PM (IST)

निर्देशक इम्तियाज अली की लेटेस्ट फिल्म मैं वापस आऊंगा की पाकिस्तान से भी तारीफ हो रही है।

मैं वापस आऊंगा फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

मैं वापस आऊंगा फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. चर्चा में इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा

  2. पाकिस्तानी फिल्ममेकर ने फिल्म की तारीफ में पढ़े कसीदे

  3. दिलजीत दोसांझ की मूवी को फैन हुआ निर्देशक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब भी मेट और लव आज कल जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में बनाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली का नाम लेटेस्ट फिल्म मैं वापस आऊंगा को लेकर चर्चा में बना हुआ है। बेशक दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना स्टारर मैं वापस आऊंगा कमर्शियल तौर पर कमाल नहीं रही है, लेकिन इसकी प्रशंसा काफी हो रही है। 

इस बीच एक मशहूर पाकिस्तानी फिल्ममेकर ने मैं वापस आऊंगा की तारीफ की है और इम्तियाज की फिल्ममेकिंग को लेकर अपनी रिएक्शन दिया है। 

पाकिस्तानी फिल्ममेकर को पसंद आई मैं वापस आऊंगा

जिस पाकिस्तानी फिल्ममेकर को इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा पसंद आई है, उनका नाम उमर नासिर अली है। उमर ने मैं वापस आऊंगा को लेकर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने मूवी की तारीफ की है और लिखा है- 

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Review: एक तरफ विभाजन, दूसरी तरफ प्रेम की 'तड़प'; Diljit पर भारी पड़े 75 साल के एक्टर

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Umair Nasir Ali (@umairnasirali)

मैं वापस आऊंगा एक खूबसूरत और बहुत इमोशनल कर देने वाली फिल्म है, जो खत्म होने के बाद भी आपके जहन में बसी रहती है। चूंकि हमारी आने वाली कहानियों में से एक बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

इसलिए हम स्वाभाविक रूप से इतिहास के इस अध्याय के बारे में इम्तियाज अली के नजरिए को जानने के लिए उत्सुक थे। उम्मीदों पर खरे उतरते हुए यह फिल्म पूरी तरह से इम्तियाज अली द्वारा बनाई गई मूवीज का पहचान है। 

Main Vaapas Aaunga

इसमें सबसे खास बात नसीरुद्दीन शाह की जबरदस्त एक्टिंग रही है और आरती बजाज की एडिटिंग सिनेमैटिक कहानी कहने की कला का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिससे फिल्म के हर छात्र को कुछ न कुछ सीखने को मिल सकता है। ए.आर. रहमान के बारे में तो कुछ कहने की जरूरत ही नहीं है।

इस तरह से पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्ममेकर ने मैं वापस आऊंगा को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है।  

बंटवारे में प्यार की अनोखी कहानी

फिल्म मैं वापस आऊंगा में निर्देशक इम्तियाज अली की पिछली फिल्मों की तरह लव स्टोरी का गजब का टेस्ट का नजर आता है। मूवी में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दौरान पिछले दो प्रेमी युगल की अनोखी प्यार भरी कहानी दिखाई गई है।

यह भी पढ़ें- 'मैं वापस आऊंगा' में Naseeruddin Shah के 'पगड़ी' पहनने पर इम्तियाज ने किया रिएक्ट, कहा- 'हमने उन्हें कभी...'