विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Main Vaapas Aaunga देखने के बाद इमोशनल हुआ फैन, लोग बोले - 'रोने के लिए पैसे मिले...'

Published: Wed, 17 Jun 2026 02:17 PM (IST)

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' देखने के बाद एक फैन के भावुक होने और एक्टर वेदांग रैना से मिलकर रोने का वीडियो वायरल हुआ।

News Article Hero Image

HighLights

  1. फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' देख फैन हुआ भावुक

  2. सोशल मीडिया पर फैन को पैसे देने के आरोप लगे

  3. फैन दुष्यंत अरोड़ा ने आरोपों को किया खारिज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्ममेकर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) की कहानी को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए जिसमें कई फैंस को सिनेमा हॉल के बाहर रोते हुए देखा गया।

इसी चर्चा के बीच एक अन्य वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक शख्स एक्टर वेदांग रैना (Vedang Raina) से मिलकर भावुक होकर रोने लगता है। इसके बाद ऐसे दावे किए जा रहे थे कि फिल्म का प्रमोशन कराने के लिए उसे रोने के पैसे दिए गए थे। अब उस आदमी ने खुद इन आरोपों पर रिएक्ट किया है।

यह भी पढ़ें- 'मैं वापस आऊंगा' में Naseeruddin Shah के 'पगड़ी' पहनने पर इम्तियाज ने किया रिएक्ट, कहा- 'हमने उन्हें कभी...'

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

दरअसल इस वीडियो ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि फिल्म की रिलीज के समय चर्चा पैदा करने के लिए फिल्म की PR टीम ने उस आदमी को हायर किया था। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जब वह आदमी रो रहा था, तब वेदांग हंसते हुए दिख रहे थे, जिससे यह बहस और बढ़ गई।

अब वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने एक्स पर ट्वीट करके साफ किया कि उन्हें किसी ने हायर नहीं किया। वकील और कॉलमिस्ट दुष्यंत अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, "मैं वो व्यक्ति नहीं हूं जिसे किसी ने हायर किया हो। और वेदांग भी उस समय इमोशनल थे जब मेरे आंसू बह रहे थे।"

क्या है मैं वापस आऊंगा की कहानी?

भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना हैं। यह फिल्म 1947 के बंटवारे से प्रभावित लोगों की असल जिंदगी की कहानियों से प्रेरित होकर प्यार, नुकसान, यादों, पलायन और अपनापन जैसे विषयों को दिखाती है।

यह भी पढ़ें- 'खूबसूरत और इमोशनल फिल्म,' पाकिस्तानी फिल्ममेकर को पसंद आई इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga