Netflix पर आते ही 5 एपिसोड की पीरियड ड्रामा सीरीज ने मचाई तबाही, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड; 4 बड़े शोज को दी मात
800 साल पुराने राज्य की कहानी को लोगों ने इतना पसंद किया है कि रातो रात ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर 5 एपिसोड की सीरीज ने जमाया कब्जा/फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
Netflix पर 5 एपिसोड की वेब सीरीज का कब्जा
800 साल से शासन कर रही खूंखार महिलाओं की कहानी
रिलीज के साथ ही OTT पर हथियाई नंबर वन पोजिशन
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जब भी बात पावर की आती है और साम्राज्य की आती है, तो मर्दों को ऊपर रखा जाता है। बाहुबली से लेकर द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स और क्रॉनिकल ऑफ नाडिया जैसी कई फिल्में हैं, जहां किसी राज्य की गद्दी पर पुरुष की हुकूमत दिखाई गई है।
हालांकि, अब ओटीटी पर एक ऐसी काल्पनिक पीरियड फिल्म ट्रेंड कर रही है, जहां पिछले 800 सालों से महिलाओं का एक राज्य पर राज है और वही औरतें उस जगह का भविष्य भी तय करती हैं। कौन सी है वो वेब सीरीज जिसने ओटीटी पर आते ही जमाया है कब्जा, चलिए बताते हैं।
नंबर वन पर ट्रेंड कर रही सीरीज की ये है कहानी
जिस सीरीज के बारे में हम आपको बता रहे हैं, उसमें महिलाओं का मुंबई अंडरवर्ल्ड के गैंगस्टर से भी ज्यादा खतरनाक रूप देखने को मिलता है। कहानी की शुरुआत होती है अरब सागर और पश्चिम घाटियों के बीच बसे एक राज्य पेरनुरु की, जहां सदियों तक शांति और खुशी का माहौल था, लेकिन दक्खन में महायुद्ध छिड़ने की वजह से पेरनुरु के राजा और उनके सभी योद्धाओं को जंग पर निकलना पड़ा। हालांकि, वो कभी अपने राज्य में नहीं लौटे, जिसकी वजह से पेरनुरु कमजोर हो गया था।
जब लंबे समय तक कोई नहीं आया तो राजा की बहनों ने पेरनुरु की रक्षा की जिम्मेदारी संभाली और सभी महिलाओं को इकट्ठा करके मर्दों का कारोबार संभाला। पांरपरिक युद्ध कला से बिजनेस तक सब चीजें उन्होंने अपने राज्य में की। जो भी उनके राज्य पर हमला करने आया उन्हें मार गिराया। जिसके बाद उस राज्य में सिर्फ महिलाओं ने शासन किया और वह कामयाब हुआ। बहनों ने राज्यों को तीन हिस्सों में बांटा, जिससे एक नए समाज की शुरुआत हुई मात्रदंत्र। पेरनुरु में ये सिंहासन मां से बेटी को सौंपा जाएगा और गद्दी पर बैठने वाली कहलाएगी 'अक्का।'

अक्का ने नेटफ्लिक्स पर पांच बड़े शोज को छोड़ा पीछे
दो बहनों की दुश्मनी, सरकार और गैंगस्टर दोनों से अपने राज्य को बचाने पर बनी वेब सीरीज 'अक्का' की कहानी ने दर्शकों का दिल छू लिया है। 5 एपिसोड की ये वेब सीरीज बीते दिन रिलीज हुई थी। और देखते ही देखते ढिंढोरा, रोडीज, द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा और डेड एंड जॉब्स को पछाड़ते हुए नेटफ्लिक्स (Netflix) पर नंबर वन पर आ गई है।

30 मिनट के एक एपिसोड वाली यश राज बैनर तले बनी सीरीज का निर्देशन धर्मराज शेट्टी ने किया है। सीरीज में साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश- राधिका आप्टे के अलावा, तन्वी आजमी, महेश मांजरेकर और अनशुमन पुष्कर ने मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।