विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 दिन में शूट हुई थी 104 मिनट की ये सस्पेंस थ्रिलर, एक दिन के 2 करोड़ लेता था हीरो; Netflix पर मचाया तहलका

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:18 PM (IST)

कार्तिक आर्यन की ओटीटी डेब्यू फिल्म 10 दिनों में शूट हुई थी। इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इस सस्पेंस थ्रिलर में कार्तिक ने एक गंभीर किरदार निभाया था।

कार्तिक आर्यन की सस्पेंस थ्रिलर ने बटोरी सुर्खियां

कार्तिक आर्यन की सस्पेंस थ्रिलर ने बटोरी सुर्खियां

HighLights

  1. कार्तिक आर्यन ने इससे किया था ओटीटी डेब्यू

  2. यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म सिर्फ 10 दिनों में शूट हुई

  3. कार्तिक आर्यन ने फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये लिए थे

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ओटीटी पर आए दिन कोई न कोई मूवी या सीरीज रिलीज होती रहती है। इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जिनके किरदार या कहानी हमारे जहन में बस जाते हैं।

आज हम आपको कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की एस ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जोकि उनका ओटीटी डेब्यू भी थी। हम बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन और मृणाल ठाकुर की 5 साल पहले रिलीज हुई फिल्म धमाका (Dhamaka) की। इसे नेटफ्लिक्स पर 19 नंवबर 2021 को रिलीज किया गया था।

कार्तिक के लिए था एकदम अलग रोल

ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी जिसमें कार्तिक ने एक टीवी एंकर का रोल निभाया था। यह रोल कार्तिक के करियर के लिए इसलिए खास था क्योंकि उन्होंने अपनी 'चॉकलेटी बॉय' और कॉमेडी इमेज से बिल्कुल अलग एक गंभीर और ग्रे-शेड किरदार को निभाया था।

Kartik (3)

राम माधवानी के निर्देशन में बनी और रॉनी स्क्रूवाला, अमिता माधवानी और राम माधवानी द्वारा निर्मित ‘धमाका' को शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। महामारी के दौरान फिल्म की महज 10 दिनों में पूरी हुई शूटिंग ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

एक्टर ने ली थी मोटी फीस

कपिल शर्मा के शो पर आए कार्तिक आर्यन ने खुद ये बात कुबूल की थी। इसके अलावा उन्होंने इसके लिए मोटी रकम भी ली थी। आप की अदालत में आए कपिल शर्मा ने स्वीकार किया था कि धमाका के लिए उन्होंने 20 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

फिल्म का रन टाइम 104 मिनट था और ये 10 दिनों में शूट भी हो गई थी इस वजह से फिल्म के निर्माण (प्रोडक्शन) का खर्च बहुत कम आया था। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म को नेटफ्लिक्स को भारी-भरकम रकम में बेचकर बड़ा मुनाफा कमाया।

यह भी पढ़ें- उदासी में Kartik Aaryan सुनते हैं ये 44 साल पुराना गाना, 'आई प्ले रॉकी' के प्रीमियर में एक्टर ने दी इमोशनल स्पीच

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan के पीआर गेम पर बॉलीवुड की बुरी नजर? विजय के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कसा तंज 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।