उदासी में Kartik Aaryan सुनते हैं ये 44 साल पुराना गाना, 'आई प्ले रॉकी' के प्रीमियर में एक्टर ने दी इमोशनल स्पीच
अमेरिकन बायोग्राफिकल फिल्म आई प्ले रॉकी (I Play Rocky) के प्रीमियर में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने स्पीच से सभी का ध्यान खींचा।

कार्तिक आर्यन ने दी सपनों पर विश्वास की सीख
HighLights
आई प्ले रॉकी के प्रीमियर में कार्तिक आर्यन गए
कार्तिक आर्यन ने सपनों पर भरोसा करने की कही बात
उदासी में 80s का गाना सुनते हैं कार्तिक आर्यन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हाल ही में अमेरिकन बायोग्राफिकल ड्रामा 'आई प्ले रॉकी' (I Play Rocky) के प्रीमियर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपनों, प्रेरणा और दृढ़ संकल्प को लेकर एक मोटिवेशनल और इमोशनल स्पीच दी।
कार्तिक आर्यन ने 'आई प्ले रॉकी' के बारे में कहा कि यह फिल्म उन सभी लोगों से जुड़ाव महसूस कराएगी, जिन्हें कभी न कभी यह कहा गया है कि उनकी महत्वाकांक्षाएं पूरी नहीं हो सकतीं।
सपनों पर करते हैं विश्वास
प्रीमियर में कार्तिक आर्यन ने कहा, "यह फिल्म उन सभी लोगों के बारे में है जो सपने देखते हैं और अपने सपनों पर विश्वास करते हैं। ऐसे लोग जिनसे अक्सर कहा जाता है कि नहीं हो सकता, यह तू कभी नहीं बन सकता या कभी नहीं बन सकती। मेरा मानना है कि यह फिल्म आपको विश्वास दिलाएगी कि आप यह कर सकते हैं और अपने सपनों को हासिल कर सकते हैं, चाहे कुछ भी हो जाए।"

उदासी में सुनते हैं ये गाना
अपने सफर से फिल्म की तुलना करते हुए कार्तिक ने बताया कि किस तरह ओरिजिनल फिल्म 'रॉकी' कई पीढ़ियों को प्रेरित करती आई है। उन्होंने कहा, "मेरे सफर में कई बार ऐसा हुआ है कि जब भी मैं उदास होता हूं तो 'आई ऑफ द टाइगर' (I of the Tiger Song 1982) एक ऐसा गाना है, जो मेरे लिए थीम सॉन्ग की तरह है और मुझे बहुत प्रेरित करता है। इसके बाद मैं बाकी चीजों से ध्यान हटाकर दोबारा अपने सपनों की दिशा में काम करना शुरू कर देता हूं।"
पोस्ट क्रेडिट सीन है बड़ा सरप्राइज
प्रीमियर में कार्तिक आर्यन ने 'आई प्ले रॉकी' को लेकर कहा कि वह फिल्म का पोस्ट-क्रेडिट सीन बिल्कुल भी मिस न करें। वह इस फिल्म को एक बार देख चुके हैं और फिर से देखने की सोच रहे हैं। उन्होंने पोस्ट-क्रेडिट सीन को सबसे बड़ा सरप्राइज बताया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।