Kartik Aaryan के पीआर गेम पर बॉलीवुड की बुरी नजर? विजय के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कसा तंज
'कॉफी विद करण 9' के नए एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ शामिल हुए।
-1794555910954_m.webp)
कार्तिक आर्यन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कसा तंज
HighLights
कार्तिक आर्यन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कसा तंज
कॉफी विद करण से सिद्धार्थ का वीडियो वायरल
कार्तिक के बारे में क्या बोले सिद्धार्थ?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' के हालिया एपिसोड में नजर आए। दोनों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर कीं लेकिन सिद्धार्थ का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कार्तिक आर्यन पर तंज कसा है।
सिद्धार्थ ने कार्तिक पर कसा तंज
रैपिड फायर राउंड में सिद्धार्थ (Sidharth Malhotra) ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के PR बजट पर तंज कसा।जब करण जौहर ने सिद्धार्थ से पूछा कि कार्तिक आर्यन के पास ऐसा क्या है जो उनके पास नहीं है। सिद्धार्थ ने तुरंत जवाब दिया, 'उनके पास एक शानदार PR बजट है'।
#SidharthMalhotra just cooked #KartikAaryan here probably taking revenge for romancing his hot wifey twice. 🥶 PR star for a reason. @TheAaryanKartik, its done bro. #KoffeeWithKaran https://t.co/zfmzIt4zji
— R. ✌🏻☮️ (@JnijRaahill) November 11, 2026
उन्होंने पेड पीआर (PR) के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों पर भी अपने विचार साझा किए। उनके अनुसार, अगर कोई व्यक्ति अपने ही एक खाते से दूसरे खाते में 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर करता है और फिर दावा करता है कि उसकी संपत्ति बढ़ गई है, तो इसका कोई मतलब नहीं बनता।
विजय वर्मा ने कार्तिक आर्यन को बताया था 'पीआर किंग'
बता दें यह पहली बार नहीं है कि किसी एक्टर ने कार्तिक के पीआर गेम को लेकर कोई टिप्पणी की है। इसके पहले विजय वर्मा ने भी उनके बारे में ये बात कही थी। एक इंटरव्यू में जब विजय से पूछा गया कि इंडस्ट्री में पीआर किंग कौन है। इस पर उन्होंने जवाब दिया- कार्तिक आर्यन।
कियारा सिद्धार्थ ने शेयर की अपनी लव स्टोरी
शो पर सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी लव स्टोरी पर भी बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान वे एक-दूसरे के करीब आ गए थे, लेकिन इस दौरान उनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव भी आए। कियारा ने बताया कि उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले सिद्धार्थ 'शेरशाह' के कारगिल शेड्यूल के लिए रवाना हो रहे थे। जब सिद्धार्थ उनसे मिलने नीचे आए, तो कियारा ने उनसे कहा, 'या तो मेरे साथ रहो और मुझसे शादी कर लो, या फिर इस रिश्ते को खत्म कर दो, क्योंकि कभी तुम मुझसे बात करते हो और कभी नहीं'।
Them being hot and cold, breadcrumbing but the moment you decide to let go, they start texting non stop!!!!😭😭😭 IMO KIARA AND SIDHARTH STORY WAS EVERY SITUATIONSHIP EVER. 🥀 https://t.co/0GlZ0WtUBt
— Simra ✨ (@HerPOV_9) November 12, 2026
इसके जवाब में सिद्धार्थ ने कहा कि वह अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं, जिसके बाद कियारा को लगा कि अब सिद्धार्थ उनसे कभी बात नहीं करेंगे। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। करण जौहर ने बताया कि उस दौरान सिद्धार्थ काफी परेशान थे। हालांकि, कारगिल पहुंचने के बाद उन्होंने कियारा को रोज फोन और मैसेज करना शुरू कर दिया।
सिद्धार्थ का वर्कफ्रंट
सिद्धार्थ पिछली बार द वन में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया थीं। यह फिल्म सितंबर 2026 में रिलीज हुई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में मिट्टी और करण जौहर की एक अनटाइटल्ड ड्रामा है।
कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
कार्तिक आर्यन पिछली बार तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी में नजर आए थे। उनकी अपकमिंग फिल्मों में फैंटेसी कॉमेडी नागजिला है। इसके अलावा वे अनुराग बसु की अनटाइल्ड फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।