विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चंदू चैंपियन' के बाद अब 'सैनिक' बनेंगे कार्तिक आर्यन? Operation Sindoor में निभाएंगे लीड रोल

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:11 PM (IST)

विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार की फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म भारत के सैन्य अभियान और आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन पर आधारित है।

ऑपरेशन सिंदूर में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

ऑपरेशन सिंदूर में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

HighLights

  1. ऑपरेशन सिंदूर में मुख्य भूमिका निभाएंगे कार्तिक

  2. विवेक अग्निहोत्री हैं फिल्म के डायरेक्टर

  3. कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) और प्रोड्यूसर भूषण कुमार  (Bhushan Kumar) ने हाल ही में अनाउंस किया था कि वो ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं।

यह भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकवादी ढांचे के खिलाफ चलाया गया एक सैन्य अभियान और आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन था। इसे अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम हमले के बाद सरकार ने चलाया था।

पहले वरुण धवन को करना था कास्ट?

ऐसी खबरें थीं कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए वरुण धवन को लिया जा सकता है, लेकिन 'वैरायटी इंडिया' की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 'ऑपरेशन सिंदूर' में मुख्य भूमिका में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नजर आएंगे।

रिपोर्ट में बताया गया है कि शिमित अमीन की 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग पूरी करने के बाद, कार्तिक 'ऑपरेशन सिंदूर' पर काम शुरू करेंगे। यह फिल्म 2015 में हुए 'ऑपरेशन राहत' पर आधारित है। चलिए तब तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का हम इंतजार कर लेते हैं।

चंदू चैंपियन के मिला नेशनल अवॉर्ड

बता दें कि कार्तिक आर्यन को हाल ही में साल 2024 में रिलीज हुई उनकी फिल्म चंदू चैंपियन के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

कार्तिक की अन्य फिल्मों की बात करें तो एक्टर के पास अभी करण जौहर की 'नागज़िला' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास अनुराग बसु की अगली फिल्म, 'कैप्टन इंडिया' और कबीर खान की एक अनटाइटल्ड फिल्म है। नागजिला फरवरी 2027 में रिलीज होगी जबकि कैप्टन इंडिया को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने का प्लान है। इस तरह अगले साल सात महीने के अंदर कार्तिक की तीन फिल्में रिलीज होंगी।

यह भी पढ़ें- Ramayana में कार्तिक आर्यन के हमशक्ल ने किया है काम? शत्रुघ्न को देखकर खुली रह गईं फैंस की आंखें

यह भी पढ़ें- देरी से सही पर 2027 में मचेगा धमाल! बॉलीवुड की बड़ी फिल्में जिनकी रिलीज डेट खिसकी आगे