विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थिएटर्स के बाद OTT पर भी 'धुरंधर' निकली एक्शन-कॉमेडी, ट्रेंडिंग में नंबर-1 बनी ये नई ब्लॉकबस्टर फिल्म

Published: Sun, 15 Nov 2026 01:24 PM (IST)

ओटीटी पर हाल ही में आई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ट्रेंडिंग के मामले में नंबर-1 पर जमकर ट्रेंड कर रही है।

ओटीटी पर टॉपर बनी ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

ओटीटी पर टॉपर बनी ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. ट्रेंडिंग में टॉपर बनी ये नई फिल्म

  2. हाल ही में ओटीटी पर हुई स्ट्रीम

  3. बॉक्स ऑफिस पर की थी बंपर कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद हाल ही में इस साल की एक बड़ी फिल्म को ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। ओटीटी पर आते ही इस मूवी ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है और फिलहाल वह मूवी ट्रेंडिंग में टॉपर बनी हुई है। 

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली वह फिल्म ओटीटी पर सफलता का नया अध्याय लिखती हुई नजर आ रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन सी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में बात की जा रही है। 

ओटीटी पर नंबर-1 पर बनी ये नई फिल्म

थिएटर्स रिलीज के करीब 1 महीने के अंतराल के बाद साउथ फिल्मों को ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया जाता है। इस लेख में जिस मूवी के बारे में चर्चा हो रही है, वह भी तमिल सिनेमा से नाता रखती है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में मौजूद हैं और बीते महीने दशहरे के अवसर पर इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) के बारे में की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- थिएटर्स में महाफ्लॉप फिल्म के लिए OTT बना वरदान, Netflix पर क्राइम थ्रिलर का कब्जा; नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड

jailer2ottrelease

जी हां रजनीकांत स्टारर जेलर पार्ट 2 को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। थिएटर्स के बाद अब जेलर 2 प्राइम वीडियो पर दर्शकों की भरपूर मनोरंजन कर रही है और अपनी दमदार कहानी के दम पर ये मूवी ऑडियंस की फेवरेट भी बन चुकी है, जिसकी वजह से फिलहाल ये नंबर-1 के पायदान पर पूरे भारत में प्राइम वीडिोय पर ट्रेंड कर रही है। 

rajini

इसके साथ ही ये साफ जाहिर होता है कि बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल करने वाली निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार की जेलर फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त ओटीटी रिलीज में फिलहाल सक्सेस प्राप्त करती हुई दिखाई दे रही है। 

तमिल सिनेमा की सबसे सफल फिल्म जेलर 2

आपको बता दें कि जेलर 2 ने वर्ल्डवाइड 820 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। इसके साथ ही रजनीकांत की ये एक्शन कॉमेडी तमिल सिनेमा के इतिहास की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी भी बन चुकी है। इतना ही नहीं रजनीकांत के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म के मामले में जेलर 2 का नाम अब पहले स्थान पर आ गया है। 

यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही चमकी डिजास्टर फिल्म की किस्मत, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही पीरियड ड्रामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।