विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix के 'सिंहासन' पर बैठी नई फैमिली ड्रामा फिल्म, ओटीटी पर आते ही नंबर-1 की कुर्सी पर जमाया कब्जा

Published: Sun, 20 Sep 2026 01:22 PM (IST)

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक नई फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जो अब ट्रेंडिंग में नंबर-1 बनी हुई है।

नेटफ्लिक्स की नई फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

नेटफ्लिक्स की नई फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई नई फिल्म

  2. ट्रेंडिंग में नंबर-1 पर चल रही है मूवी

  3. फैमिली ड्रामा ने जीता ऑडियंस की दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्म और वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाता है। बीते शुक्रवार को भी नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक ऐसी फिल्म को रिलीज किया गया है, जिसने सिनेमाघरों में अपनी शानदार कहानी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी छाप छोड़ी थी।

अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आते ही ऑडियंस की फेवरेट बन गई है और फिलहाल ट्रेंडिंग के मामले में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फैमिली ड्रामा फिल्म है। 

नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी ये फिल्म

जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह असल में तेलुगु सिनेमा से नाता रखती है। फिल्म का जॉनर एक्शन और फैमिली इमोशन ड्रामा है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस मूवी में साउथ सुपरस्टार रवि तेजा ने अहम भूमिका को अदा किया है। अब तो आप समझ की गए होंगे कि यहां बात फिल्म नेटफ्लिक्स इरुमुडी (Irumudi) फिल्म के बारे में की जा रही है। 

Irumudi OTT RELEASE

यह भी पढ़ें- Upcoming OTT Releases: नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर होगा मनोरंजन का भंडार, क्या-क्या होगा रिलीज?

दरअसल सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद बीते 18 सितंबर को रवि तेजा स्टारर इरुमुडी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में आप इस मूवी का आनंद नेटफ्लिक्स पर आसानी से ले सकते हैं।

Irumudi OTT RELEASE (2)

अपनी शानदार कहानी के दम पर इरुमुडी ने ओटीटी पर भी जनता का दिल जीत लिया है। यही कारण है कि फिलहाल इरुमुडी नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है, जो ये बताने के लिए काफी है कि रवि तेजा की इरुमुडी सच में सभी को पसंद आ रही है।

2 मिनट 21 मिनट की ये मूवी एक पिता और उसकी बेटी के प्यारे रिश्ते की कहानी है, जिसमें पिता अपनी लाड़ली की खातिर सबकुछ कर गुजरने को तैयार है, जबकि उस शख्स का अतीत काफी हिंसक रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

रवि तेजा की इरुमुडी ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। फिल्म ने भारत में 187 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई का आंकड़ा 240 करोड़ के पार रहा है। बात करें इरुमुडी के बजट की तो वह महज 35 करोड़ है, इस आधार पर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। 

यह भी पढ़ें- OTT पर मस्ट वॉच हैं ये 6 सीरीज, सीट से हिलने नहीं देगा थ्रिल; एमी अवॉर्ड्स में लहराया है जीत का परचम