विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lust Stories 3 Review: महिलाओं की इंटीमेट डिजायर पर बहस छेड़ती फिल्म में चमकीं अदिती, 'लस्ट' की कहानियों में कितना दम?

Published: Sat, 19 Sep 2026 10:59 AM (IST)

'लस्ट स्टोरीज 3' (Lust Stories 3) नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को स्ट्रीम हो चुकी है। आइए जानते हैं कैसी है एंथोलॉजी की तीसरी किस्त?

लस्ट स्टोरीज 3 रिव्यू

लस्ट स्टोरीज 3 रिव्यू  

HighLights

  1. लस्ट स्टोरीज 3 रिव्यू  

  2. कैसी है सफल एंथोलॉजी की तीसरी फिल्म?

  3. 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज 

एकता गुप्ता, नई दिल्ली। बॉलीवुड की सफल रोमांटिक ड्रामा एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज' के तीसरे पार्ट ने नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे दी है। 2018 में रिलीज हुई इसकी पहली फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, करण जौहर और दिबाकर बैनर्जी की कहानियों ने रोमांस, इंटीमेसी, शादी, अफेयर पर खुलकर चर्चा पैदा कर दी थी।

इसके बाद एंथोलॉजी का 2023 में दूसरा पार्ट आया और अब 2026 में लस्ट स्टोरीज 3 (Lust Stories 3) फिर से चटपटी और रोमांटिक कहानियों के साथ लौट आया है। इस बार एंथोलॉजी की चारों कहानियों को हमेशा की तरह अलग-अलग डायरेक्टर्स ने निर्देशित किया है। 'लस्ट स्टोरीज 3' में विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज की कहानियां शामिल हैं।

Lust stories1

यह भी पढ़ें- Vibe Movie Review: थिएटर में दर्शकों की वाइब बदल देगी कुणाल खेमू की फिल्म, कॉमेडी के साथ उलझे जासूसी दांव

क्या है कहानियां?

एंथोलॉजी की चारों कहानियों को महिलाओं की इंटीमेट डिजायर को केंद्र में रखकर बनाया गया है। चारों कहानियों को अलग-अलग दौर और लाइफस्टाइल में दिखाया गया है। पहली स्टोरी जहां शादी और बच्चों के बाद महिलाओं की इंटीमेट डिजायर को पूरी करने की जद्दोजहद को दिखाता है। वहीं दूसरी कहानी प्यार या रोमांस पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने पर मिले धोखे को दिखाती है।

Lust (4)

तीसरी कहानी शादीशुदी जिंदगी में तकरार और तलाक के बीच रिश्ते को सिर्फ इंटीमेसी के जरिए बांधे रखने की है वहीं चौथी कहानी दशकों पुराने दौर में ले जाकर इंटीमेसी, प्यार और रोमांस वाली भावना को दिखाती है।

डायरेक्शन

लस्ट स्टोरीज 3 के चारों डायरेक्टर्स ने रोजमर्जा की जिंदगी के आस-पास की कहानियां स्क्रीन पर उतारी हैं। विक्रमादित्य मोटवाने ने जहां शादीशुदा महिलाओं की प्राइवेट लाइफ और आज के दौर में रिश्तों पर फोकस रखा है वहीं किरण राव ने एक अच्छे ट्विस्ट वाली कहानी को परोसा है।

Lust (3)

शकुन बत्रा के निर्देशन में राधिका मदान (Radhika Madan) और अली फजल (Ali Fazal) की रोमांटिक लाइफ और शादी के कुछ सालों बाद तलाक की जद्दोजहद को अच्छे से दिखाया है। विशाल भारद्वाज ने चार दशक पहले के दौर की रोमांटिक कहानी को स्क्रीन पर उतारा है, जो चालीस साल पुरानी होने के बावजूद आज के दौर के साथ भी ताल्लुक रखती है।

एक्टिंग

'लस्ट स्टोरीज 3' में कलाकारों की एक्टिंग ही सबसे मजबूत कड़ी है। कोंकणा सेन शर्मा और राधिका आप्टे ने शादीशुदा महिलाओं की जिंदगी को भलीभांति पर्दे पर उतारा है वहीं विजय वर्मा और अभिषेक बैनर्जी ने अच्छे से उनका साथ दिया है।

Lust (5)

गुरफतेह पीरजारा और सना थंपी ने अच्छे अभिनय के साथ-साथ कहानी से बांधे रखा है। वहीं अली फजल और राधिका मदान की केमिस्ट्री भी कहानी के साथ न्याय करती है। चौथी स्टोरी में रियल लाइफ कपल अदिती राव हैदरी (Aditi Rao Hydary) और सिद्धार्थ (Siddharth) ने अपनी ऑन केमिस्ट्री में भी बेहतरीन काम किया है।

क्या है खूबियां?

लस्ट स्टोरीज 3 की बड़ी खासियत में से एक है अलग-अलग दौर की कहानिया, जिनके किरदार अलग हैं लेकिन मुद्दा एक ही। आज के दौर में जल्दी बदलते रिश्ते और पुराने दौर के इमोशनल रोमांटिक रिलेशनशिप को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है।

एक तरफ जहां मोटवानी ने आज के बदलते रिश्तों की सच्चाई दिखाई वहीं किरण राव ने मॉडर्न लाइफस्टाइल के बीच इंटीमेसी, ड्रग्स, धोखे जैसे मुद्दों को पर्दे पर उतारा। शकुन बत्रा ने शादी और तलाक के बीच इंटीमेसी के रिश्ते को दिखाया।

Lust Stories (10)

विशाल भारद्वाज की कहानी सबसे ज्यादा असर छोड़ती है। फिल्म चार दशक पुराने दौर में ले जाती है। जहां प्रोफेसर के रूप में अदिती राव हैदरी और डॉक्टर के किरदार में सिद्धार्थ ने शानदार अभिनय किया है। अदिती अपनी इंटेंस और मासूम अदाकारी से दिल जीत लेती हैं।

लस्ट स्टोरीज की कहानीयों में म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी अच्छी है वहीं कलाकारों ने शानदार काम किया है। सपोर्टिंग कैरेक्टर भी अच्छे रहे हैं।

क्या है कमी?

वैसे तो चारों कहानियां एक दूसरे से अलग हैं लेकिन विशाल भारद्वाज की कहानी एक अलग असर छोड़ती है। मोटवानी की कहानी थोड़ी उलझी हुई लगती है जिससे कम रिलेट कर पाएंगे। वहीं किरण राव की कहानी हल्की-फुल्की है, फिर भी इसका ट्विस्ट मजेदार है।

Lust Stories (11)

शकुन बत्रा ने इंटीमेसी के साथ इमोशन का डोज भी परोसा है जो थोड़ा फीका लग सकता है, लेकिन राधिका मदान और अली फजल की एक्टिंग ने इसे थोड़ा संभालने की कोशिश की है।

देखें या नहीं?

'लस्ट स्टोरीज 3' प्यार, रोमांस, और इंटीमेसी के ना सिर्फ अलग-अलग पहलुओं को दिखाती है बल्कि इसके बीच चल रही उथल-पुथल, भावनाओं को भी स्क्रीन पर उतारती है। अगर आप 'लस्ट स्टोरीज' के फैन हैं तो यह तीसरा पार्ट देखने लायक है।

यह भी पढ़ें- Om Ka Hari Review: ओटीटी के दौर में थिएटर पर आई सादगी भरी कहानी, क्या चल पाया 'पंचायत' और 'गुल्लक' जैसा जादू?