विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर मस्ट वॉच हैं ये 6 सीरीज, सीट से हिलने नहीं देगा थ्रिल; एमी अवॉर्ड्स में लहराया है जीत का परचम

Published: Sat, 19 Sep 2026 06:44 PM (IST)

एमी अवॉर्ड्स (Emmy Awards) जीत चुकीं 6 वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। यह सीरीज इतनी दमदार हैं कि इन्हें धांसू रेटिंग मिली है। जानिए...

ओटीटी पर मौजूद एमी अवॉर्ड्स जीतने वालीं सीरीज

ओटीटी पर मौजूद एमी अवॉर्ड्स जीतने वालीं सीरीज

HighLights

  1. 78वें एमी अवॉर्ड्स में 6 सीरीज ने जीत हासिल की

  2. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं एमी विनिंग सीरीज

  3. एक सीरीज को मिली है IMDb से 8.9 रेटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 14 सितंबर 2026 को लॉस एंजेलिस के पीकॉक थिएटर में 78वां एमी अवॉर्ड्स (Emmy Awards 2026) आयोजित किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में 6 सीरीज का सबसे ज्यादा दबदबा रहा।

कॉमेडी से लेकर थ्रिलर और साई-फाई तक... एमी अवॉर्ड्स में जीत हासिल करने वालीं 6 वेब सीरीज (Emmy Awards Winning Series On OTT) ओटीटी पर धमाल मचा रही हैं। इन सीरीज को आप जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)और नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मौजूद हैं।

चलिए आपको बताते हैं कि एमी अवॉर्ड्स जीतने वालीं ये वेब सीरीज किस ओटीटी पर मौजूद हैं...

हैक्स (Hacks)

जीन स्मार्ट (Jean Smart) स्टारर 'हैक्स' एक कॉमेडी ड्रामा है। इस सीरीज ने बेस्ट एक्ट्रेस समेत कुल पांच अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। सीरीज की कहानी लीजेंड्री स्टैंड-अप कॉमेडियन डेबोरा वैंस और उनकी युवा लेखिका के इर्द-गिर्द घूमती है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार

द पिट (The Pitt)

एमी अवॉर्ड्स में 25 नॉमिनेशन पाने वाली मेडिकल ड्रामा 'द पिट' ने कुल 6 अवॉर्ड्स जीते हैं। मेडिकल से जुड़ी चुनौतियों को दिखाने वाली इस सीरीज को 8.9 IMDb रेटिंग मिली है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार

be

द बीस्ट इन मी (The Beast In Me)

साइकोलॉकिल थ्रिलर द बीस्ट इन मी ने भी एमी अवॉर्ड्स में जीत का परचम लहराया। बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड जीत चुके मैथ्यू राइस इस सीरीज की जान हैं। सीरीज की कहानी एक मशहूर लेखिका की है जो अपने छोटे बेटे की मौत के बाद दुख में डूब जाती है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

प्लूरीबस (Pluribus)

साई-फाई सीरीज की कहानी एक ऐसी दुनिया की है, जहां जबरदस्ती खुश रहने की एक रहस्यमयी लहर फैली हुई है। हालांकि, एक शख्स है जिन पर इसका असर नहीं होता है। वह जानने की कोशिश में जुट जाता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। इस सीरीज ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार

डीटीएफ सेंट लुईस (DTF St. Louis)

डार्क कॉमेडी सीरीज पसंद करने वालों के लिए डीटीएफ सेंट लुईस देख सकते हैं। यह कहानी तीन अधेड़ उम्र के लोगों के लव ट्राएंगल में उलझने और उनमें से एक की असमय मौत की है। इसने एमी में बेस्ट लिमिटेड का अवॉर्ड अपने नाम किया है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार

DTF Series

रिमार्केबली ब्राइट क्रिएचर्स (Remarkably Bright Creatures)

एक लोकल एक्वेरियम में नाइट शिफ्ट के दौरान काम करने वाली एक बुजुर्ग महिला की कहानी है जिसकी कैक्टस से अच्छी दोस्ती हो जाती है जो उसकी जिंदगी में खुशी भर देती है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

यह भी पढ़ें- OTT पर ट्रेंड कर रही 8 एपिसोड की नई सीरीज, रिलीज होते ही बनी Must Watch; भूल जाएंगे 'ऑफ कैंपस'!

यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही नंबर-1 बना ये Comedy Drama, 8 एपिसोड की सीरीज देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट