विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian 2 OTT: रिलीज से पहले ही इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कब्जाई ये साउथ फिल्में, लिस्ट में इंडियन 2 का भी नाम

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Wed, 17 Jan 2024 03:39 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2024 03:42 PM (IST)

Indian 2 OTT Release आने वाले समय में कमल हासन फिल्म इंडियन 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स ने खरीदे ने इन तमिल मूवीज के राइट्स (Photo Credit-Twitter)
नेटफ्लिक्स ने खरीदे ने इन तमिल मूवीज के राइट्स (Photo Credit-Twitter)

HighLights

  1. किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'इंडियन 2'
  2. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे अपकमिंग तमिल मूवीज के राइट्स
  3. कमल हासन की फिल्म का सबको इंतजार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kamal Haasan Indian 2 OTT Release: सिनेमाघरों के साथ-साथ फैंस में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में देखने का क्रेज काफी बढ़ गया है। जिसके चलते ये देखा जाता है कि फिल्में थिएटर में रिलीज होने के कुछ महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देती हैं। तो वहीं कई प्लेटफॉर्म ऐसे हैं, जो रिलीज से पहले ही मूवीज के ओटीटी राइट्स खरीद कर उसकी घोषणा कर देते हैं।

ऐसा ही कुछ कमल हासन की आने वाली फिल्म 'इंडियन 2' के साथ हुआ है, जिसे थिएटर के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा, इतना ही नहीं जिस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'इंडियन 2' रिलीज होगी, उसने अन्य कई तमिल मूवीज के राइट्स भी खरीद लिए हैं।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'इंडियन 2'

कमल हासन स्टारर 'इंडियन 2' की रिलीज डेट का अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इसके ओटीटी राइट्स को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 'इंडियन 2' के राइट्स खरीद लिए हैं और ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज के बाद सीधा इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी।

इस मामले की जानकारी नेटफ्लिक्स इंडिया साउथ ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर की है। 'इंडियन 2' के अलावा कई और मूवीज भी नेटफ्लिक्स पर थिएटर रिलीज के बाद हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा में स्ट्रीम की जाएंगी।

रिवोल्वर रीता

इस लिस्ट में अगला नाम मशहूर साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की अपकमिंग फिल्म 'रिवोल्वर रीतू' का शामिल होता है। बड़े पर्दे पर रिलीज के कीर्ति की ये आने वाली फिल्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Salaar OTT Release Confirm: ओटीटी पर भी देख सकेंगे 'सालार', इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी प्रभास की फिल्म

महाराजा

'मास्टर और विक्रम' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले साउथ के दिग्गज कालाकर विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्म के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें 'महाराजा' का नाम शामिल होगा। विजय की 'महाराजा' के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स के पास गए हैं और थिएटर में रिलीज होने के बाद इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कलाकार की ये फिल्म स्ट्रीम की जाएगी।

थंगलान

साउथ एक्टर विक्रम चियान को भला कौन नहीं जानता। 'आई और अपरचित' जैसी शानदार फिल्मों के जरिए फैंस का मनोरंजन करने वाले विक्रम की आने वाली 'थंगलान' का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद विक्रम की इस अपकमिंग फिल्म की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर की जाएगी।

इन फिल्मों के अलावा 'सोरगावासल, एसके 21, कन्नीवेदी, विद्यामुयरची और कन्जुरिंग कन्नापन' जैसी कई तमिल मूवीज थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएंगी।

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 OTT: हो गया कन्फर्म, थिएटर्स के बाद इस ओटीटी पर आएगी Allu Arjun की 'पुष्पा 2', जानें कहां होगी स्ट्रीम