In Real Love: नेटफ्लिक्स के शो में बड़ा हंगामा, साक्षी गुप्ता ने लगाया बदतमीजी और जबरन किस करने का आरोप
In Real Love ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर छह अप्रैल को इन रियल लव नाम का रियलिटी शो शुरू हुआ है जो कुछ ही एपिसोड के बाद सुर्खियों में आ गया है। इस शो के चर्चा की वजह एक कंटेस्टेंट द्वारा लगाया गया आरोप है।

नई दिल्ली, जेएनएन। ओटीटी पर कई तरह के शो दिखाए जाते हैं, जिनके अलग-अलग जॉनर की ऑडियंस होती है। टेलीविजन सीरीयल से लेकर फिल्में और रियलिटी शो तक इस प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाते हैं। इसी तरह के एक शो 'इन रियल लव' है, जो कि इन दिनों एक कंट्रोवर्सी की वजह से सुर्खियों में आ गया है।
कंटेस्टेंट ने लगाए आरोप
'इन रियल लव' नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रियलिटी शो है, जिसे रणविजय सिंह और गौहर खान होस्ट करते हैं। इस शो में कंटेस्टेंट्स की जोड़ी बनती है, जो ऑनलाइन डेटिंग से अलग एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। हाल ही में यह शो एक कंटेस्टेंट पर लगाए आरोप की वजह से सुर्खियों में आ गया। साक्षी गुप्ता नाम की कंटेस्टेंट ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना इजाजत के किस किया गया। इसी विवाद के चलते यह शो सुर्खियों में आ गया है।
जबरन किस करने का आरोप
रियलिटी शो 'इन रियल लव' के चौथे एपिसोड के बाद हंगामा मच गया है। कंटेस्टेंट साक्षी गुप्ता ने आरोप लगाए हैं कि वीरेंद्र नाम के कंटेस्टेंट ने उनके साथ बदतमीजी की। साक्षी का कहना है कि उनकी मर्जी के बिना जबरन उन्हें कंधे पर किस किया गया। दरअसल, शो में तय हुआ था कि साक्षी और वीरेंद्र एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे। अगर दोनों के बीच बॉन्डिंग अच्छी हो जाती है, तो वह अपने रिलेशन को आगे लेकर जाएंगे। इसी सिलसिले दोनों पूल पार्टी में गए।
पूल पार्टी में दोनों ने ड्रिंक किया, मस्ती की और कुछ समय बाद यह घटना हुई। साक्षी ने कहा कि वीरेंद्र ने उन्हें बिना पूछे कंधे पर किया, और ये बात उन्हें अच्छी नहीं लगी। हालांकि, वह नशे में थीं, और इस कारण ज्यादा कुछ याद नहीं। मगर जब इस बात का पता चला, तो काफी हंगामा हुआ। इसी के चलते दोनों का कनेक्शन भी खत्म हो गया। वहीं, साक्षी के आरोपों के बाद अब वीरेंद्र का रिएक्शन का भी सामने आ गया है।
'मुझे गलत दिखाया जा रहा'
साक्षी के आरोपों पर वीरेंद्र ने भी पलटकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ''आप कितने भी नशे में क्यों न हों, उस समय आपका मूड स्विंग नहीं हो सकता। उस समय, आप एक खास तरह के मूड में होते हैं। आपका हावभाव बहुत कुछ बयां करता है। आप कुछ करते हैं और अब आप पूरे होश में हैं। मुझे गलत दिखाया जा रहा है।''

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।