रोमांस के जादूगर Imtiaz Ali की वापसी, वेब सीरीज 'ओ साथी रे' की आ गई रिलीज डेट, कब तक देगी OTT पर दस्तक?
मैं वापस आऊंगा के बाद एक बार फिर से निर्देशक इम्तियाज अली रोमांटिक कहानी के साथ लौट रहे हैं। उनकी ...और पढ़ें

ओ साथी रे की OTT रिलीज डेट आउट/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
इम्तियाज अली की ओ साथी रे को मिली रिलीज डेट
इस तारीख को OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी फिल्म
मैं वापस आऊंगा के बाद अनोखी रोमांटिक कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) हमेशा से कुछ ऐसा लेकर आते हैं, जो दर्शकों के दिलों के तार को छेड़ देता है। उनकी लास्ट रिलीज फिल्म मैं वापस आऊंगा को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। अब अदिति राव हैदरी और अर्जुन रामपाल स्टारर वेब सीरीज ओ साथी रे साथ लौट रहे हैं, जो एक रोमांटिक सीरीज है।
एक लंबे इंतजार के बाद इम्तियाज अली की अपकमिंग सीरीज ओ साथी रे की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये रोमांटिक सीरीज कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब तक आएगी, पढ़ें डिटेल्स।
दिसंबर तक OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी 'ओ साथी रे'
नेटफ्लिक्स (Netflix) ने इम्तियाज अली के प्रोडक्शन में बनी ओ साथी रे का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि ये वेब सीरीज 4 दिसंबर को सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। रोमांटिक सीरीज के पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "ओ साथी रे, अलग हुए कपल की लव स्टोरी। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर अगले महीने रिलीज होगी।"
ओ साथी रे का निर्देशन जहां आरिफ अली संभाल रहे हैं, तो वहीं इसकी कहानी और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी इम्तियाज अली ने अपने कंधों पर ली है। सीरीज में अदिति राव हैदरी, अर्जुन राम पाल के अलावा अविनाश तिवारी भी मुख्य भूमिका में हैं।

पुराने मिजाज के साथ मॉर्डन लव स्टोरी का मिश्रण
इम्तियाज अली ने सीरीज पर बात करते हुए कहा, "ओ साथी रे का मिजाज पुराना है, लेकिन यह एक मॉर्डन लव स्टोरी है। कभी-कभी प्यार आपको सरप्राइज कर देता है, जब वह अनएक्सपेक्टेड जगह पर टकरा जाता है। सीरीज की कहानी एक ऐसे कपल के बीच पनपते प्यार की है, जो तलाक लेने जा रहे हैं। प्यार में धड़कता दिल है, प्यार खूबसूरत है, लेकिन कभी-कभी दोनों की तरफ से ये रिश्ता बराबरी का नहीं है।"
निर्देशक ने आगे कहा, "सही जोड़ी होना भी कभी-कभी एक बोझ बन जाता है। ओ साथी रे में हम यही देखेंगें। एक तरफ जहां प्यार एक तड़प, सपने और एक साथ रहने का नाम है, वहीं दूसरी तरफ कभी-कभी इसी प्यार की खातिर आपको सामने वाले को जाने देना चाहिए। इसके सभी किरदार आपको असली लगेंगे, क्योंकि हमने बेस्ट एक्टर्स को चुना है।"

सोशल मीडिया पर एक्साइटेड हुए फैंस
ओ साथी रे की रिलीज डेट की जानकारी पाकर फैंस कितने ज्यादा खुश हैं इसका अंदाजा आपको उनके कमेंट से मिल जाएगा। एक यूजर ने लिखा, "अविनाश तिवारी और इम्तियाज अली की जोड़ी, मुझे ये बताने के लिए काफी है कि मुझे ये सीरीज क्यों देखनी है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ओह माय गॉड कितनी शानदार स्टारकास्ट है।" अन्य यूजर ने लिखा, "मैंने इम्तियाज अी का नाम देखा और बस मैं इस सीरीज को देखने के लिए तैयार हो गई।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।