विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: 'गीत और आदित्य' की होगी वापसी? जागरण फिल्म फेस्टिवल में इम्तियाज अली ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:42 PM (IST)

जागरण फिल्म फेस्टिवल (JFF) 2026 के मुंबई एडिशन में इम्तियाज अली ने शिरकत की। उन्होंने अपनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' और आने वाली परियोजनाओं पर बात की।

इम्तियाज अली ने अगली फिल्म पर दिया अपडेट

इम्तियाज अली ने अगली फिल्म पर दिया अपडेट

HighLights

  1. इम्तियाज अली ने जागरण फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की

  2. 'गीत और आदित्य' की वापसी पर हुई चर्चा

  3. फहद फासिल के साथ काम करने की जताई इच्छा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सिनेमा जगत के सबसे लोकप्रिय समारोह जागरण फिल्म फेस्टिवल (JFF) 2026 का कारवां अब मायानगरी यानी मुंबई की तरफ चला पड़ा। इसका आगाज आज यानी 28 अक्बटूर को मुंबई में हो गया है।

जागरण फिल्म फेस्टिवल मुंबई एडिशन के लिए इस बार 500 से अधिक फिल्मों की प्रविष्टियों आई थीं। जिसमें देश और विदेश के सिनेमा की शामिल रहीं।

मैं वापस आऊंगा पर क्या बोले इम्तियाज

इस दौरान हिंदी सिनेमा के कई सितारों ने इस फिल्म महोत्सव के पहले दिन शिरकत की। इसमें मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली भी मौजूद रहे। इस दौरान इम्तियाज अली ने जागरण फिल्म फेस्टिवल मुंबई में बतौर गेस्ट शामिल होने को लेकर अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की है।

इम्तियाज ने अपनी लेटेस्ट रिलीज 'मैं वापस आऊंगा' और आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा की।

Imtiaz

हर जगह जाने का था मन - इम्तियाज

आइए जानते हैं कि मैं वापस आऊंगा निर्देशक ने क्या-क्या कहा है। इम्तियाज प्रोड्यूसर मोहित चौधरी के साथ यहां शामिल हुए थे। मोहित ने इसकी ओपनिंग बहुत ही मजाकिया अंदाज में की।

अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि हमने फिल्म बनाई है मैं वापस आऊंगा इसी वजह से मैं जागरण फिल्म फेस्टिवल में वापस आया हूं। मेरा मन था कि जहां सभी 14 जगह इसका आयोजन होता है वहां जाऊं लेकिन नहीं जा पाया।

जागरण ने दिया दर्शकों से जुड़ने का मौका

उन्होंने आगे कहा, 'दिल्ली गया था और अब मुंबई आया हूं। जागरण एक ऐसा जरिया है हमारे लिए जो हमें एक यंग और हार्टलैंड वाली ऑडियंस से जोड़ता है। एक फिल्ममेकर के तौर पर हमारी ये तलब रहती है कि हम जनता से मिलें और अपनी फिल्म के बारे में रिव्यू लें। फिल्ममेकर और ऑडियंस का डायरेक्ट इंटरेक्शन होना चाहिए। तब उन्हें समझ में आता है कि हम अपनी कला में क्या कर सुधार कर सकते हैं।'

Imtiaz (1)

कोविड के बाद व्यूइंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि व्यूअरशिप बहुत ज्यादा बढ़ गई है। पहले हम जितना देखते थे उससे 10 गुना ज्यादा देख रहे हैं।

अपकमिंग फिल्म पर क्या बोले इम्तियाज?

वहीं अपनी अगली फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्ममेकर ने बताया कि वो कहानी लिख रहे हैं। कैरेक्टर उन्होंने गीत और आदित्या का नाम दिया। हीर रांझा पर अपडेट देते हुए इम्तियाज ने बताया कि इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। अपनी फिल्म को इम्तियाज ने 'मेकिंग इट ए गिफ्ट फॉर ऑडियंस' कहकर संबोधित किया। इसी के साथ उन्होंने फहद फासिल के साथ काम करने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें- जागरण फिल्म फेस्टिवल: जेएफएफ के दूसरे दिन हनुमान अंश सहित दिखाई जाएंगी सात फिल्म, बातचीत सत्र रहेगा खास

यह भी पढ़ें- इम्तियाज अली से सीखे गुर, बॉबी-तापसी से जाने संघर्ष: दिल्ली में थमा JFF का कारवां, अब UP में जमेगा रंग