यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
llegal: 'असुर' के बाद वूट सेलेक्ट पर आ रही है एक और जबरदस्त वेब सीरीज़, पीयूष मिश्रा बने वकील
llegal वूट की नई वेब सीरीज़ का नाम है इलिग्ल जस्टिस आउट ऑफ़ आर्डर। इस वेब सीरीज़ को विक्रम भट्ट ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएऩ। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को लॉकडाउन का फायदा मिला। बड़े प्लेटफॉर्म्स के यूजर बेस भी बढ़ गए हैं। लेकिन इस बीच कई नए प्लेटफॉर्म्स ने भी एंट्री की है। ऐसा ही एक प्लेटफॉर्म है वूट सेलेक्ट। वूट ने अपना सब्सक्राइब वर्ज़न वूट सेलेक्ट लॉकडाउन से पहले ही लॉन्च किया। इसके बाद आई अरशद वारसी की सीरीज़ 'असुर', जिसने लोगों के बीच अपनी जगह भी बनाई। 'असुर' के बाद वूट एक और नई वेब सीरीज़ लेकर आ रहा है।
वूट की नई वेब सीरीज़ का नाम है ' इलिगल: जस्टिस आउट ऑफ़ आर्डर'। इस वेब सीरीज़ को विक्रम भट्ट ने निर्देशित किया है। वहीं, पीयूष मिश्रा मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे हैं। वेब सीरीज़ का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया। एक दिन के अंदर इसके ट्रेलर को 1 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। वेब सीरीज़ को लॉकडाउन 3.0 के ख़त्म होने से पहले ही रिलीज़ किया जाएगा। यह 12 मई को स्ट्रीम की जाएगी।
ट्रेलर में क्या है
ट्रेलर की शुरुआत एक मोनोलॉग के साथ होती है। वकील जेटली (पीयूष मिश्रा) कहते हैं, -'आजकल केस दो जगह लड़े जाते हैं। एक तो कोर्ट में और दूसरा मीडिया में।' इसके अलावा ट्रेलर में एक और डॉयलॉग है, 'हर लॉयर के अंदर एक जज होता है। सक्सेसफुल लॉयर बनने के लिए इस जज को मारना पड़ता है।' यह दोनों ही डॉयलॉग इस सीरीज़ के प्लॉट के बारे में बताते हैं। यहां मामला न्याय के पीछे चलने वाले चालों की है।
जनार्दन जेटली, जोकि एक बड़ा क्रिमनल लॉयर है, उसे एक मीडिया चहेती वकील का इंतज़ार है। इसके लिए वह निहारिका सिंह को चुनता है। निहारिका के अपने उसूल हैं। अब जनार्दन के साथ काम करती है या नहीं यह वेब सीरीज़ देखकर ही पता चलेगा।
If the system's broken, justice is hard to find. Watch what happens on #IllegalOnVoot, streaming from 12th May on #VootSelect!@Officialneha @Akshay0beroi @satyadeepmisra @KubbraSait #PiyushMishra pic.twitter.com/NfIHKL6p9v
— Voot Select (@VootSelect) May 4, 2020
कास्ट
वूट सेलेक्ट की नई वेब सीरीज़ को विक्रम भट्ट ने निर्देशित किया है। वेब सीरीज़ में जनार्दन जेटली का किरदार पीयूष मिश्रा ने निभाया है। वहीं, वकील निहारिका सिंह के किरदार में नेहा शर्मा नज़र आ रही हैं। नेहा इससे पहले कई यंगिस्तान समेत कई फ़िल्मों में नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा 'सेक्रेड गेम्स' में कुक्कू का किरदार निभाने वाली कुब्रा सेठ भी इस वेब सीरीज़ में मौजूद हैं। इनके अलावा दीपक तिजोरी, सत्यदीप मिश्रा और अक्षय ओबरॉय जैसे एक्टर मौजूद हैं।
