Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    War Available On: रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर साल की सबसे बड़ी फ़िल्म वॉर अब मोबाइल पर

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Thu, 28 Nov 2019 06:55 PM (IST)

    War Available On जो दर्शक इस फ़िल्म को थिएटर्स में देखने से चूक गए हैं वे अब इस फ़िल्म को अपने मोबाइल पर देख सकते हैं।

    War Available On: रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर साल की सबसे बड़ी फ़िल्म वॉर अब मोबाइल पर

    नई दिल्ली, जेएनएन। War Available On: रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फ़िल्म 'वॉर' अब मोबाइल पर आ गई है। इस साल बॉक्स ऑफ़िस पर नेट कलेक्शन के मामले में सबसे बड़ी फ़िल्म साबित हुई 'वॉर' अब अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है। ऐसे में जो दर्शक इस फ़िल्म को थिएटर्स में देखने से चूक गए हैं, वे अब इस फ़िल्म को अपने मोबाइल पर देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस स्ट्रमिंग के बार में अमेजन ने अपने ऑफ़िशियल ट्विटर अकांउट से जानकारी दी। अमेजन ट्विटर अकाउंट से इस फ़िल्म का लिंक शेयर किया। 'वॉर' इस साल 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सिल्वर स्क्रीन पर आई थी। इसके बाद करीब 2 महीने के बाद यह अमेजन पर आ गई है। इस फ़िल्म को थिएटर्स में खूब दर्शक मिले। कुछ समय पहले आए ट्रेड्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ़िल्म अभी भी 57 सिनेमाघरों में चल रही है। वॉर अब तक 318 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है। इस कलेक्शन के हिसाब यह इस साल की सबसे बड़ा फ़िल्म साबित हुई है।

    रितिक और टाइगर पहली बार एक साथ आए हैं। इससे पहले टाइगर, रितिक को अपना आदर्श मानते रहे हैं। वे अक्सर इंटरव्यूज़ में इस बात को स्वीकार भी करते रहे हैं। फ़िल्म में रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने जबरदस्त पर काम किया है। वॉर की जान उसका एक्शन है। फ़िल्म तकनीकी रूप काफी दमदार है। स्क्रीनप्ले भी फ़िल्म के हिसाब से काफी सही है। इसके अलावा सबसे ख़ास बात, फ़िल्म का क्लामैक्स दर्शकों को हैरान करने वाला है।

    ऐसे में यह फ़िल्म देखकर दर्शकों को मजा आ सकता है। अमेजन पर फ़िल्म के स्ट्रीम होने के बाद अब आप इसे टुकड़ों में भी देख सकते हैं। कुल मिलाकर यह फ़िल्म साल के आखिरी में एक अच्छा एंटरटेनमेंट साबित हो सकती है। वाणी कपूर ने फीमेल लीड रोल निभाया है।