Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gunjan Saxena: ऋतिक रोशन ने की जाह्नवी कपूर की फ़िल्म की तारीफ, जानें क्या कहा

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Thu, 13 Aug 2020 08:17 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को भी यह फ़िल्म पसंद आई है। उन्होंने बताया फ़िल्म देखकर उनकी आखों में आंसू भर आए। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Gunjan Saxena: ऋतिक रोशन ने की जाह्नवी कपूर की फ़िल्म की तारीफ, जानें क्या कहा

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gunjan Saxena: जाह्नवी कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर फ़िल्म गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल इस सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली गुंजन सक्सेना को लगातार तारीफ मिल रही है। आम सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को भी यह फ़िल्म पसंद आई है। उन्होंने बताया फ़िल्म देखकर उनकी आखों में आंसू भर आए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋतिक ने गुंजन सक्सेना की तारीफ में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मैं अभी-अभी गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल देखी। क्या फ़िल्म है। मेरी आंखें रोईं भी और खूब हंसी भी। पूरी टीम ने जबरदस्त काम किया है।' ऋतिक रोशन के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी फ़िल्म पसंद आई। उन्होंने लिखा, 'मैंने अभी ही गुंजन की सच्ची कहानी देखी है और जाह्नवी ने प्यारा काम किया है। उन्होंने बड़ी ईमानदारी से महात्वाकांक्षी लड़की का किरदार निभाया है, जो आपको उसके पैशन जोड़े रखता है। पंकज त्रिपाठी भी कमाल हैं। बाप-बेटी की जोड़ी बहुंत पसंद आई। शरण ने शानदार डेब्यू किया है। पूरी टीम को शुभकामनाएं।'

    आपको बता दें कि गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल सच्ची घटना पर आधारित फ़िल्म है। दरअसल, यह कारगिल गर्ल के नाम से फेमस गुंजन सक्सेना की ही कहानी है। गुंजन पहली एयर फोर्स की पायलेट थीं, जिन्होंने युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरी थी। इस फ़िल्म में गुंजन का किरदार जाह्नवी कपूर ने निभाया है। वहीं, गुंजन के पिता का किरदार पंकज त्रिपाठी ने निभाया है। इसके अलावा फ़िल्म विनीत सिंह और मानव विज से मझे हुए कलाकार मौजूद हैं। 

    गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल को शरण शर्मा ने निर्देशित किया है। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा ने फ़िल्म को प्रोड्यूस किया है। हालांकि, रिलीज़ से पहले भारतीय वायुसेना ने कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई है। वायुसेना ने सेंसर बोर्ड से शिकायत की है कि गुंजन सक्सेना की महिमा मंडन करने के चक्कर में एयर फोर्स का अनुचित नकारात्मक चित्रण किया गया है।