Hanuman Ansh OTT: हनुमान अंश की इतने पैसों में हुई ओटीटी डील, 450 करोड़ कमाकर रचा इतिहास; कब और कहां देखें?
हनुमान अंश ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है। 450 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली ...और पढ़ें

हनुमान अंश के ओटीटी राइट्स की इतने करोड़ में हुई डील/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
इतने करोड़ में बिके हनुमान अंश के OTT राइट्स
15 दिन बाद ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
सिनेमाघरों में पूरे करने वाली है 100 दिन
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का दर्शकों को एक लंबे समय से इंतजार था। जब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता का इतिहास रच रही थी, तो कई बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बीच मूवी के डिजिटल राइट्स खरीदने को लेकर काफी होड़ थी।
फिल्म की सफलता को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा था कि इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स 100 करोड़ की कीमत भी आसानी से दे देंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ हनुमान अंश के ओटीटी राइट्स कितने करोड़ में बिके, चलिए बताते हैं।
हनुमान अंश की इतने करोड़ में हुई ओटीटी डील
हनुमान अंश (Hanuman Ansh OTT) की ओटीटी डील सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के साथ हुई है। ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (SonyLiv) पर इसी महीने रिलीज होगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनी पिक्चर्स ने नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) पर बनी फिल्म के OTT राइट्स महज 63 करोड़ में खरीदे हैं।
हालांकि, सोनी पिक्चर्स द्वारा राइट्स खरीदे जाने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है, लेकिन डील की रकम को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। फिल्म की सफलता को देखते हुए कई यूजर्स का मानना है कि हनुमान अंश की OTT डील कम अमाउंट में हुई है।

कितने दिन बाद OTT पर आएगी हनुमान अंश?
हनुमान अंश ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। डिवोशनल ड्रामा मूवी की रिलीज को महज 15 दिन रह गए हैं। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 97 दिनों तक राज किया। विशाल चतुर्वेदी की ये मूवी धुरंधर 2 को पछाड़कर साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बनी।

मूवी के बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें, तो हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई 342.83 करोड़ कि की थी। वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 453.30 करोड़ तक कमाए थे। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि मेकर्स नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी मूवी को तीन हिस्सों में बना रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।