Hanuman Ansh की ट्रिलॉजी पर मंडराया खतरा, 450 करोड़ की कमाई के बाद प्रोड्यूसर्स के बीच तनातनी?
बीते कुछ दिनों से हनुमान अंश के निर्माताओं के बीच पब्लिसिटी और राइट्स को लेकर मतभेद की खबरे सामने आ ...और पढ़ें

हनुमान अंश के मेकर्स ने जारी किया बयान/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
हनुमान अंश ट्रिलॉजी के भविष्य पर संकट के बादल
फिल्म के निर्माताओं में राइट्स को लेकर गहरा मतभेद
सभी चार प्रोड्यूसर्स की संयुक्त सहमति आवश्यक है
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हनुमान अंश ने सिनेमाघरों में 80 दिनों से ज्यादा धाक जमाकर रखी। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को तीन हिस्सों में रिलीज किया जाना है। पहले पार्ट ने जहां 450 करोड़ के आसपास की वर्ल्डवाइड कमाई की, तो वहीं दूसरे और तीसरे पार्ट में महान संत की जिंदगी की कैंची धाम यात्रा सहित आगे के पहलू दिखाने जाने हैं।
हालांकि, अब हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की ट्रिलॉजी को लेकर मामला थोड़ा डगमगाता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि रिपोर्ट्स की मानें 2 करोड़ के बजट में बनी डिवोशनल ड्रामा फिल्म के निर्माताओं के बीच ही मतभेद हो गए हैं। हनुमान अंश को लेकर मेकर्स ने बयान भी जारी किया है।
फिल्म के राइट्स के डील को लेकर हुआ मनमुटाव
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश को लेकर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नम्रता जी सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी किया है। जिस पर ऑफिशियल नोटिस लिखा है। इस स्टेटमेंट में नम्रता और विशाल चतुर्वेदी ने मूवी के राइट्स, डिस्ट्रीब्यूशन, प्रोसेस, कम्युनिकेशन अरेंजमेंट को लेकर खुलकर बात की है और खुद को कंपनी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बताया है।
उन्होंने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, "हनुमान अंश एक ऑथराइज्ड चैनल है। कंपनी इस बात से भली भांति वाकिफ है कि एक व्यक्ति खुद को फिल्म के राइट्स डील करने के लिए ऑथराइज्ड बता रहा है, लेकिन किसी के पास भी ये सिंगल अथॉरिटी नहीं है।"
-1793684581406.webp)
किसी भी पार्टी को डील करने का अधिकार नहीं
सोशल मीडिया पर जारी किए गए इस बयान में इंडिपेंडेंट डील करने को लेकर भी चेतावनी दी गई है। उन्होंने आगे लिखा, "फिल्म को लेकर डील करने की किसी व्यक्ति विशेष के पास अथॉरिटी नहीं है। अगर कोई भी इस तरह की डील करता है, तो वह बिल्कुल अमान्य है और कंपनी के प्रोड्यूसर्स उसे मानने के लिए बाध्य नहीं हैं। मूवी के थिएट्रिकल, स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्ट, म्यूजिक, गेमिंग और लाइसेंस राइट्स सभी निर्माताओं के बीच साइन किए गए एग्रीमेंट के हिसाब से ही फॉलो किये जाएंगे। जो भी बयान, अवॉर्ड क्लेम, बिजनेस अरेंजमेंट इस प्रोसेस के बाहर होगा उसे कंपनी द्वारा मान्यता नहीं दी जाएगी।
बाहर से पहले अपनी अथॉरिटी से करनी होगी बात
मेकर्स ने कास्ट और क्रू के मेंबर्स से ये भी गुजारिश की कि वह फिल्म हनुमान अंश से जुड़ा इंटरव्यू देने, पॉडकास्ट, पब्लिक इवेंट और प्रमोशन से पहले फिल्म की अथॉरिटी से बातचीत करें। इस बयान को खत्म करते हुए नम्रता और विशाल ने ये भी क्लियर किया कि फिल्म के क्रेडिट वहीं रहेंगे, जो ऑफिशियली तौर पर मेंशन किये गए हैं। इस स्टेटमेंट में डिस्ट्रीब्यूटर, इंटरनेशनल सेल्स एजेंट, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और दूसरे इंडस्ट्री के पार्टनर से भी ये कहा गया कि वह बिजनेस से जुड़ी किसी भी बातचीत के लिए ऑथराइज्ड रिप्रेजेंटेटिव से ही बात करें।
View this post on Instagram
नोट में ये क्लियर किया गया है कि मूवी के चार प्रोड्यूसर्स नम्रता जी सिंह, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, रागिनी सोना और अनु्प्रिया नागर के पास मूवी के ज्वाइंट राइट्स है, जिसका साफ मतलब है कि अगर कोई भी प्रोड्यूसर मूवी को लेकर डील करता है तो उसे चारों की सहमति जरूरी है।
हनुमान अंश के मेकर्स के बीच क्यों हुआ मतभेद?
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हो रही थी कि हनुमान अंश की टीम के बीच मतभेद हुआ है, जिसकी वजह फिल्म की पब्लिसिटी है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि मूवी के एक प्रोड्यूसर को दूसरों के मुकाबले ज्यादा अटेंशन मिल रही है, जो अन्य निर्माताओं को ठीक नहीं लग रहा। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स ने ये अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि मूवी के आने वाले पार्ट्स को बनाने में मेकर्स के बीच दिक्कतें आ सकती हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।