थिएटर्स के बाद OTT पर भी 'नीम करोली बाबा' की जय-जयकार, Hanuman Ansh को मिली नई सफलता
इस साल की सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली मूवीज की लिस्ट में शामिल हनुमान अंश फिल्म ने ओटीटी पर नई सफलता हासिल की है।
-1795943206119_m.webp)
ओटीटी पर हनुमान अंश का कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ओटीटी पर राज कर रही है हनुमान अंश
थिएटर्स के बाद ओटीटी पर मिली सक्सेस
नीम करोली बाबा की बायोपिक ड्रामा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा की बायोपिक ड्रामा फिल्म हनुमान अंश ने सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक कामयाबी का अनोखा इतिहास लिखा। अब ये फिल्म लंबे समय के इंतजार के बाद ओटीटी पर रिलीज की गई है। ओटीटी पर आते ही हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की डिमांड काफी तेजी से बढ़ गई है।
आलम ये है कि ऑनलाइन ये धार्मिक कहानी वाली फिल्म जमकर धूम मचा रही है और ट्रेडिंग में छाई हुई है। इसी वजह से हनुमान अंश को एक नई सफलता भी मिल गई है।
हनुमान अंश ने ओटीटी पर डाला डेरा
बीते 27 नवंबर को फिल्म हनुमान अंश को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (SonyLiv) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। मालूम हो कि अगस्त के महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हनुमान अंश की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग में काफी लंबा समय लगा और अब इसका फल भी फिल्म को मिल रहा। क्योंकि सोनी लिव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिलहाल अगर नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म के बारे में बात की जाए तो उसमें हनुमान अंश का नाम काबिज है।

इस तरह से अब हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी पर भी अपनी धाक जमाई है और शानदार कहानी के दम पर ऑडियंस की दिल जीत लिया है। फिल्म की निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है और अभिनेता सोभिनव सत्या ने हनुमान अंश में नीम करोली बाबा की अहम भूमिका को अदा किया है। मालूम हो कि फिल्म ने करीब तीन महीने तक सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी धाक जमाकर रखी थी।
-1795944162808.webp)
आपको बता दें कि हनुमान अंश की अपार सफलता के बाद आने वाले समय में मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आएंगे, जिसका एलान आधिकारिक तौर पर भी हो चुका है। इसके अलावा हनुमान अंश के पोस्ट क्रेडिट सीन में भी पार्ट-2 की जानकारी दी गई है।
नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम होगी हनुमान अंश
मालूम हो कि सोनी लिव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिहाल हनुमान अंश को सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। लेकिन अन्य राजभाषा तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 29 नवंबर यानी रविवार से ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी, जिसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट पहले ही की जा चुकी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।