Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Hanjugam Song Out: 'भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया' के पहले गाने में रोमांटिक हुए अजय देवगन और प्रणिता सुभाष, देखें वीडियो

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 19 Jul 2021 01:38 PM (IST)

    गाने में अजय और प्रणिता थिरकते हुए नज़र आ रहे हैं। अजय फ़िल्म में स्क्वॉड्रन लीडर के रोल में हैं। गाना आर्मी ऑफ़िसर्स की पार्टी वाली फील देता है। भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया 13 अगस्त को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ होगी।

    Hero Image
    Pranitha Subhash with Ajay Devgn in Bhuj. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर रिलीज़ हो रही अजय देवगन की भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया का पहला गाना हंजूगम रिलीज़ कर दिया गया है। यह एक रोमांटिक गीत है, जो फ़िल्म के लीड एक्टर अजय देवगन और प्रणिता सुभाष पर फ़िल्माया गया है। गाने को ज़ुबीन नौटियाल ने आवाज़ दी है। गौरव दासगुप्ता ने संगीत तैयार किया है। देवशी खंडूरी ने गाने के बोल लिखे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाने में अजय और प्रणिता थिरकते हुए नज़र आ रहे हैं। अजय फ़िल्म में स्क्वॉड्रन लीडर के रोल में हैं। गाना आर्मी ऑफ़िसर्स की पार्टी वाली फील देता है। भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया 13 अगस्त को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ होगी।

    प्रणिता की यह पहली हिंदी फ़िल्म है, जो उन्होंने साइन की थी। हालांकि, उनकी पहली रिलीज़ फ़िल्म हंगामा 2 होगी, जो 23 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर ही आ रही है। प्रणिता ने साउथ फ़िल्मों में काफ़ी काम किया है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि प्रणिता ने महज़ 17-18 साल की उम्र में फ़िल्मों में अपनी पारी शुरू की थी।

    प्रणिता 12वीं में पढ़ रही थीं, जब कन्नड़ फ़िल्म पोकरी का ऑफ़र उनके पास आया। प्रणिता बताती हैं कि उनके माता-पिता डॉक्टर हैं। वो नहीं चाहते थे कि मैं फ़िल्मों में आऊं। बड़ी मुश्किल से उन्हें मनाया और पोकरी से उनका डेब्यू हुआ। सलमान ख़ान की फ़िल्म वॉन्टेड इसी पोकरी का हिंदी रीमेक है।

    भुज की कहानी 1971 में हुए भारत और पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अजय भारतीय वायु सेना के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के किरदार में हैं, जो उस समय भुज एयरपोर्ट के इंचार्ज थे। 1971 में पाकिस्तान ने ऑपरेशन चंगेज़ ख़ान लॉन्च किया था। पाकिस्तान ने 14 दिनों में 35 बार भुज एयरफील्ड पर 92 बमों और 22 रॉकेटों से हमला किया था। दुश्मन ने युद्ध के दौरान एयर बेस को तबाह कर दिया था।

    तब विजय ने नज़दीक स्थित माधापुर गांव की 300 महिलाओं के साथ मिलकर एयर बेस तैयार किया था, ताकि भारतीय वायु सेना के विमान उतर सकें। फ़िल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फ़तेही भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे।

    यह भी पढ़ें: Interview- सेट पर ख़ुद को सीनियर मानते थे मीज़ान, 'हंगामा 2' एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने खोले कई राज़