विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Friday OTT Releases: 'गुलमोहर' में होली और 'ताज' में बगावत के रंग, इस वीकेंड इन फिल्मों और वेब सीरीज के संग

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Fri, 03 Mar 2023 07:57 PM (IST)

Friday OTT Web Series and Movies इस वीकेंड हिंदी अंग्रेजी और दक्षिण भारतीय भाषाओं की कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज ...और पढ़ें

Friday OTT Web Series and Movies Releases. Photo- Instagram
Friday OTT Web Series and Movies Releases. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। होली के त्योहार से पहले इस वीकेंड ओटीटी स्पेस में कई दिलचस्प वेब सीरीज और फिल्में आ रही हैं, जिन्हें देखकर आप फुरसत का समय बिता सकते हैं। इनमें कुछ हिंदी, कुछ अंग्रेजी और कुछ साउथ सिनेमा का कंटेंट है, जिसे हिंदी डबिंग के साथ देखा जा सकता है।

3 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर गुलमोहर फिल्म स्ट्रीम हो गयी है। बत्रा परिवार की इस कहानी में शर्मिला टैगोर, मनोज बाजपेयी, अमोल पालेकर, सिमरन, सूरज शर्मा शामिल हैं। फिल्म को क्रिटिक्स ने भी पसंद किया है। देखने से पहले पूरा रिव्यू यहां पढ़ सकते हैं।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर तमिल फिल्म सरवानन अरुल स्टारर द लीजेंड हिंदी में भी स्ट्रीम कर दी गयी है। यह पिछले साल सिनेमाघरों में आयी थी। फिल्म में उर्वशी रौतेला भी एक किरदार में नजर आएंगी।

वहीं, मोहनलाल स्टारर मलयालम फिल्म अलोन हिंदी, तमिल और तेलुगु में आ गयी है। अलोन इसी साल 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, मंजू वारियर और सिद्दीक अहम भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: Run Baby Run OTT Release Date- डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस तारीख को हिंदी में आएगी 'रन बेबी रन'

प्राइम वीडियो पर अंग्रेजी कॉमेडी फिल्म डाई हार्ट स्ट्रीम हो गयी है, जिसमें केविन हार्ट, नेथली एमेनुअल, जॉन ट्रवोल्टा, जॉश हरनेट मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में केविन अपना ही वर्जन बने हैं, जो एक्शन स्टार बनना चाहता है। यह फिल्म हिंदी डबिंग के साथ भी उपलब्ध है।

जी5 पर ताज- डिवाइडेड बाइ ब्लड वेब सीरीज स्ट्रीम हो गयी है। यह मुगल काल की कहानी है, जिसमें सत्ता के संघर्ष को दिखाया जाएगा। सीरीज में धर्मेंद्र ने शेख सलीम चिश्ती के किरदार में कैमियो किया है, जबकि नसीरुद्दीन शाह सम्राट अकबर के किरदार में हैं। राहुल बोस, अदिति राव हैदरी, जरीना वहाब, अश्मिन गुलाटी और ताना शाह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 

नेटफ्लिक्स पर लव एट फर्स्ट किस रिलीज होगी। यह स्पेनिश रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अलवारो सरवेंटेस, सिल्विया अलोंसो ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।

लायंसगेट प्ले पर क्लेमेंटाइन, कैरोल, बटर, माई वीक विद मर्लिन और क्रिमिनल आ रही हैं। क्रिमिनल एक ऐसे क्रिमिनल की कहानी है, जिसमें सीआईए एजेंट बिल पोप की यादों को ट्रांसफर कर दिया जाता है। बिल पोप इसी क्रिमिनल का पीछा कर रहा था। 

View this post on Instagram

A post shared by Lionsgate Play (@lionsgateplayin)

सोनी लिव पर वेनम: लेट देयर बी कार्नेज देख सकते हैं। फिल्म हिंदी में भी स्ट्रीम हो गयी है। यह हॉलीवुड फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मार्च के महीने में ओटीटी पर आ रही सभी फिल्मों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।