Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Fast & Furious 9 OTT Release: इस वीकेंड राइड के लिए हो जाइए तैयार, ओटीटी पर आ गयी 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9'

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 21 Jul 2022 04:00 PM (IST)

    Fast Furious 9 OTT Release पिछले साल कोरोना वायरस पैनडेमिक के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई फास्ट एंड फ्यूरियस बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ गयी है तो दर्शकों के पास देखने का बेहतरीन मौका है।

    Hero Image
    Fast And Furious 9 OTT Release. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। दुनियाभर में हॉलीवुड की जिन एक्शन फिल्मों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, उनमें फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी भी शामिल है। इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है और जैसे ही फिल्म रिलीज होती है, दर्शक टूट पड़ते हैं। इस सीरीज की लेटेस्ट फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 9- द फास्ट सागा अब ओटीटी पर आ गयी है और अगर सिनेमाघरों में नहीं देख पाये हैं तो फिल्म को अब ओटीटी पर देख सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां और कब से देखें फास्ट एंड फ्यूरियस 9

    फास्ट एंड फ्यूरियस 9 आप प्राइम वीडियो पर अभी देख सकते हैं, क्योंकि फिल्म प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी गयी है। एक्शन पसंद करने वालों के लिए इस वीकेंड यह अच्छी च्वाइस हो सकती है। फास्ट एंड फ्यूरियस 9 प्राइम पर अंग्रेजी के साथ हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में स्ट्रीम की गयी है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by amazon prime video IN (@primevideoin)

    भारत में फास्ट एंड फ्यूरियस 9 पिछले साल 25 जून को रिलीज हुई थी। कोरोना वायरस पैनडेमिक की अनिश्चितताओं के बीच फिल्म ने 1.92 करोड़ की ओपनिंग ली थी और 13.61 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। इससे पहले रिलीज हुई फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

    2001 में शुरू हुई थी फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी

    Fast And Furious 9 पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जस्टिन लिन निर्देशित फिल्म में विन डीजल, मिशल रोड्रिग्ज, टायरिस गिब्सन, जॉन सीना, नैथली एमैनुएल, कर्ट रसल और चार्लीज थैरोन ने अहम भूमिकाएं निभायी थीं। इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2001 में द फास्ट एंड द फ्यूरियस से हुई थी। कार रेस और क्राइम के आस-पास बुनी इस फिल्म सीरीज को दुनियाभर में खूब पसंद किया जाता है। विन डीजल इस सीरीज के परमानेंट एक्टर हैं। फ्रेंचाइजी की सातवीं फिल्म फ्यूरियस 7 में बॉलीवुड एक्टर अली फजल ने भी एक अहम भूमिका निभाया थी। 

    यह भी पढ़ें: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज और फिल्मों की पूरी लिस्ट यहां देखें

    यह भी पढ़ें: OTT पर बड़ा धमाका करने जा रहे विपुल शाह, कमांडो सीरीज पर लाएंगे वेब सीरीज