विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महा-सस्पेंस थ्रिलर के कब्जे में आ गया Netflix, ब्लॉकबस्टर फिल्म ने ओटीटी पर छीना नंबर-1 का सिंहासन

Published: Sun, 29 Nov 2026 01:26 PM (IST)

सिनेमा जगत की एक महा-सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने ओटीटी पर आकर अपनी धाक जमा ली है। 

ओटीटी पर इस मूवी का कब्जा (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

ओटीटी पर इस मूवी का कब्जा (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी ये फिल्म

  2. ओटीटी पर आते ही मचाया धमाल

  3. बॉक्स ऑफिस पर रही थी ब्लॉकबस्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार को एक ऐसी फिल्म को रिलीज किया गया है, जिसका इंतजार फैंस काफी दिनों से कर रहे थे। सिनेमा जगत की सबसे सफल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली इस मूवी ने ओटीटी पर आते ही अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। 

आलम ये है कि जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात हो रही है, वह नेटफ्लिक्स (Netflix) पर नंबर-1 के सिंहासन को अपने कब्जे में लिए हुए बैठी है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है। 

नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी फिल्म

जिस फिल्म की चर्चा फिलहाल हो रही है, उसे बीते शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर थिएटर्स रिलीज के करीब 2 महीने बाद ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। नेटफ्लिक्स की तरफ से इस फिल्म के डिजिटल राइट्स की डील बहुत पहले ही कर ली गई थी और इस आधार पर अब ये फिल्म इस प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही है। आपके सब्र खत्म करते हुए बतातें कि यहां बात फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) के बारे में की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Friday Releases: दोगुना होगा एंटरटेनमेंट का डोज, OTT-थिएटर्स में रिलीज होंगी 7 फिल्में-सीरीज; देखें पूरी लिस्ट

box office (4)

अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) की ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम 3- द कन्क्लूजन (Drishyam 3 The Conclusion) ने सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया और अपार सफलता हासिल की। बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तौर पर दृश्यम पार्ट 3 ने फैंस और क्रिटिक्स के दिल और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी।

drishyam 3 OTT RELEASE (2)

यही कारण है कि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आकर दृश्यम 3 ने नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लिया है। इस मामले में अजय देवगन की इस सस्पेंस थ्रिलर ने साउथ हॉरर थ्रिलर 418 को पछाड़कर अपनी धाक जमाई है। फिलहाल दृश्यम 3 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धड़ल्ले से देखा जा रहा है। 

कमाई में अव्वल निकली थी दृश्यम 3 

दृश्यम 3 की सफलता का अंदाजा आप इसकी कमर्शियल परफॉर्मेंस के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। निर्देशक अभिषेक पाठक की इस बहुचर्चित फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 372 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया और वर्ल्डवाइड मूवी ने 586 करोड़ से अधिक की कमाई की। इसके साथ ही दृश्यम 3 सुपरस्टार अजय देवगन के करियर की सबसे सफल फिल्म बन गई।

यह भी पढ़ें- थिएटर के बाद Drishyam 3 की OTT पर दस्तक, कब और कहां रिलीज होगी Ajay Devgn की क्राइम थ्रिलर?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।