विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नाजुक रिश्तों और पेचीदा केस के बीच फंसे 'डॉ. हसन', जियोहॉटस्टार पर इस दिन दस्तक देंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Published: Thu, 26 Nov 2026 04:51 PM (IST)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अमेरिकी शो 'हाउस' के भारतीय रूपांतरण में डॉ. हसन की भूमिका में हैं, जिसका ट्रेलर जारी हो गया है। 

नवाजुद्दीन की डॉ हसन का ट्रेलर हुआ रिलीज

नवाजुद्दीन की डॉ हसन का ट्रेलर हुआ रिलीज

HighLights

  1. हाउस के भारतीय रूपांतरण में डॉ. हसन बने नवाज

  2. जटिल मेडिकल केस सुलझाते दिखेंगे डॉ हसन

  3. यह सीरीज 11 दिसंबर को जियोसिनेमा पर रिलीज होगी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) मेडिकल मिस्ट्री की दुनिया में उतर गए हैं। एक्टर लोकप्रिय अमेरिकी शो 'हाउस' के भारतीय रूपांतरण में ह्यू लॉरी वाला किरदार निभा रहे हैं।

मेकर्स ने अब इसका ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें डॉ. हसन की दुनिया की एक झलक देखने को मिलती है। इस दुनिया में वे नामुमकिन लगने वाले केस सुलझाते हैं, और साथ ही अपने जूनियर्स तथा मरीजों के साथ उलझे हुए रिश्तों को भी संभालते हैं।

ट्रेलर में क्या दिखाई गई फिल्म की कहानी

ट्रेलर की शुरुआत जानकी दास रुइया अस्पताल से होती है, जहां कुछ ऐसी मेडिकल गुत्थियां हैं जिनका कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। इन मामलों को सुलझाने वाला इकलौता इंसान 'मेडिकल जीनियस' डॉ. हसन हो सकता है, जिसका किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया है।

WhatsApp Image 2026-11-26 at 4.49.23 PM

उनमें ऐसी चीजों को पकड़ने की काबिलियत है, जिन्हें अक्सर दूसरे लोग अनदेखा कर देते हैं। लेकिन, जहां उनका दिमाग सबसे जटिल मेडिकल केस सुलझाने में माहिर है, वहीं रोजमर्रा के रिश्तों को संभालना उनके बस की बात नहीं है।

ट्रेलर से पता चलता है कि मरीजों या साथियों से बात करते समय डॉ. हसन के मन में कोई फिल्टर नहीं होता। इस वजह से उनके साथ काम करना काफी मुश्किल हो जाता है, फिर भी अपनी असाधारण प्रतिभा के कारण वे अस्पताल के लिए बेहद जरूरी बन जाते हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म को रोहन सिप्पी ने डायरेक्ट किया है। इसमें नवाज के अलावा दीया मिर्जा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, स्मरण साहू, रहमत रतन और जेसन थाम जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 11 दिसंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- सनकी डॉक्टर बन नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने काटा बवाल, Dr Hassan का टीजर आउट; Jio Hotstar पर इस तारीख को होगी स्ट्रीम

यह भी पढ़ें- 'बात करने की तमीज नहीं...', Dia Mirza ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के व्यवहार पर उठाए सवाल, किया क्रिप्टिक पोस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।