विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बात करने की तमीज नहीं...', Dia Mirza ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के व्यवहार पर उठाए सवाल, किया क्रिप्टिक पोस्ट

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:50 AM (IST)

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बर्ताव पर निशाना साधा है, उन्हें 'आपत्तिजनक' और उनके साथ काम करना 'बुरे सपने' जैसा बताया।

दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन के व्यवहार पर उठाए सवाल

दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन के व्यवहार पर उठाए सवाल

HighLights

  1. दीया ने नवाजुद्दीन के व्यवहार को बताया गलत

  2. उनके साथ काम करना दीया ने 'बुरे सपने' जैसा कहा

  3. फैंस इसे आगामी फिल्म का प्रमोशन स्टंट मान रहे हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करके फैंस को उलझन में डाल दिया है। उनकी पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के बर्ताव पर निशाना साधा है।

अपनी पोस्ट में दीया ने नवाज की आलोचना करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना किसी बुरे सपने जैसा है। उन्होंने उनके रवैये को आपत्तिजनक बताया। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक ये नहीं बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा? वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अभी तक इस पर रिएक्ट नहीं किया है।

दीया मिर्जा ने किया इंस्टाग्राम पोस्ट

बुधवार, 18 नवंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीया ने लिखा,'इनके साथ काम करना किसी बुरे सपने जैसा है! न तो बात करने की तमीज है, और एटीट्यूड तो एकदम अलग ही लेवल का है! बिल्कुल आपत्तिजनक इंसान! इसी के साथ उन्होंने नवाजुद्दीन को इसमें टैग भी किया।'

WhatsApp Image 2026-11-18 at 10.53.44 AM

फिलहाल, उनकी इस अचानक की गई टिप्पणी के पीछे का कारण पता नहीं है। इस बीच, दीया के क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस के बीच अटकलों को जन्म दे दिया है। कई लोग सोच रहे हैं कि क्या ये बातें किसी आने वाले प्रोजेक्ट के लिए मार्केटिंग स्ट्रेटजी है, जिसमें ये दोनों कलाकार शामिल हैं। कई लोगों का मानना है कि यह पोस्ट किसी असली विवाद के बजाय एक पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है।

फैंस ने कमेंट्स में लगाया अंदाजा

एक यूजर ने कमेंट किया,'दीया से बिल्कुल अलग... पक्का फिल्म का प्रमोशन होगा।' जबकि दूसरे ने लिखा,'प्रमोशन करने का स्टाइल थोड़ा अलग है।' तीसरे ने कहा, 'अगर आप फिल्म प्रमोशन के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं, तो प्लीज ऐसा न करें, यह बहुत ही अजीब है।'

वहीं बाकी लोगों ने हैरानी जताई। एक ने पूछा,'नवाज भाई, आपने यह क्या किया?' दूसरे ने कहा,'मुझे तो लगा कि यह सच है।' एक और ने पूछा, 'कौन सी फिल्म या सीरीज है?'

WhatsApp Image 2026-11-18 at 11.47.20 AM

ध्यान देने वाली बात ये है कि दीया के नोट शेयर करने के कुछ ही देर बाद, नवाजुद्दीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खाली सीट की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा,'एक ओंकार! नानक देव जी'।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो दीया मिर्जा को आखिरी बार 'ऑपरेशन सफेद सागर' में देखा गया था, जो अगस्त 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। दूसरी ओर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी कुछ समय बाद आलिया भट्ट के साथ 'तुम्बाड 2' में नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद BMC ने अपलोड नहीं किया दीया मिर्जा का वीडियो, क्या है पूरा विवाद?

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt की मां ने पटाखे जलाने वालों को बताया 'देशद्रोही', सोनी राजदान बोलीं- 'युवा बच्चों के माता पिता...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।