विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Alia Bhatt की मां ने पटाखे जलाने वालों को बताया 'देशद्रोही', सोनी राजदान बोलीं- 'युवा बच्चों के माता पिता...'

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:07 PM (IST)

दीया मिर्जा के बाद आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने दीवाली पर पटाखे जलाने वाले लोगों को एंटी नेशनल ...और पढ़ें

सोनी राजदान ने पटाखे जलाने वालों को कहा 'देशद्रोही'/ फोटो- इंस्टाग्राम

सोनी राजदान ने पटाखे जलाने वालों को कहा 'देशद्रोही'/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सोनी राजदान ने पटाखे जलाने वालों को बोला एंटी नेशनल

  2. एयर पॉल्यूशन को लेकर आलिया की मां ने जताई चिंता

  3. दीया मिर्जा के दीवाली वीडियो के लेकर हुआ था बवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दीवाली का त्यौहार आने वाला है और बढ़ता हुआ एयर पॉल्यूशन पूरे देशभर एक बार फिर बड़ी समस्या बन चुकी है। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारे हैं, जो लोगों से आगे बढ़कर ये अपील कर रहे हैं कि वह शुभ दिन के मौके पर पटाखे न जलाए।

कुछ दिनों पहले दीया मिर्जा का एक वीडियो सामने आया था,जिसकी वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। उनके बाद अब आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने पटाखे जलाने वाले लोगों को देशद्रोही कह दिया।

सोनी राजदान ने बच्चों की दिक्कतों का दिया हवाला

दीया मिर्जा के बाद सोनी राजदान ने दीवाली के पटाखों की वजह से एयर पॉल्यूशन को लेकर अपना गुस्सा व्यक्त किया। एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "किसी भी यंग बच्चों के माता-पिता आपको ये बात बताएंगे की वायु प्रदूषण की वजह से उन्हें कितनी दिक्कत हो रही है। कितने बच्चे हैं जो बीमारी की वजह से अपना स्कूल मिस कर रहे हैं।"

सोनी राजदान ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "तो ऐसै हालातों के बीच आप मुझे ये कह रहे हो कि दीवाली पर पटाखे फोड़ना सही है, तो मैं बस यही कहूंगी कि मुझे इसमें एंटी लाइफ, एंटी हेल्थ और हां एंटी नेशनल वाली चीज लगती है। हेल्थ एक च्वाइस है, जिसे हम अपने बच्चों के लिए चुनते हैं, तो आइए हम सब मिलकर सही चीज चुने।"

Screenshot 2026-11-04 160242

सोनी राजदान ने कमेंट बॉक्स किया ऑफ

सोनी राजदान के इस पोस्ट पर कोई भी उन्हें ट्रोलिंग का शिकार न बना सके, इसलिए उन्होंने अपना कमेंट बॉक्स ऑफ कर दिया। उनका ये मैसेज दीया मिर्जा के एक वीडियो पर हुए भारी विवाद के बाद आया है।जिन्हें दीया मिर्जा के इस विवाद के बारे में नहीं पता उन्हें बता दें कि कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने बीएमसी के लिए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमें दीवाली सेलिब्रेशन के साथ-साथ अपने पर्यावरण और स्वास्थ के बारे में भी सोचना है। पटाखों से होने वाला ध्वनि और वायु प्रदूषण हम सभी के लिए हानिकारक है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Yashwant Killedar (@yashwantkilledar)

उन्होंने सबसे ये गुजारिश की कि वह दीवाली को खुशियों के साथ मनाए, शोरगुल के साथ नहीं। उनकी इस वीडियो पर कई लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने उसे डिलीट कर दिया।

यह भी पढ़ें- पुरानी पीढ़ी की सोच... पति महेश भट्ट संग उम्र के अंतर पर सोनी राजदान की दो टूक

यह भी पढ़ें- पिता-पुत्र के खट्टे-मीठे रिश्ते की झलक पेश करता है Om Ka Hari का ट्रेलर, गुस्सैल बाप बनकर छा गए प्रधान जी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।