हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद BMC ने अपलोड नहीं किया दीया मिर्जा का वीडियो, क्या है पूरा विवाद?
बीएमसी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद अभिनेत्री दीया मिर्जा का दिवाली पर पटाखे न जलाने की अपील वाला वीडियो अभी तक दोबारा अपलोड नहीं किया है।
-1793900274982_m.webp)
बीएमसी ने दीया मिर्जा का दिवाली अपील वीडियो दोबारा अपलोड नहीं किया।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा गुरुवार शाम की मियाद दिए जाने के बाद भी अभी तक अभिनेत्री दीया मिर्जा का वह वीडियो दोबारा अपलोड नहीं किया है, जिसमें उन्होंने नागरिकों से दिवाली के दौरान पटाखे न जलाने की अपील की थी।
सत्तारूढ़ भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष अमित साटम की आपत्तियों के बाद रविवार रात नगर निकाय ने अपने इंटरनेट मीडिया मंच से मिर्जा का वीडियो हटा दिया था।
महापौर रितु तावड़े ने इस कदम का बचाव करते हुए मिर्जा को ‘हिंदू-विरोधी’ करार दिया था। हाई कोर्ट ने इस तरह की राजनीतिक आपत्तियों पर गहरा खेद और नाराजगी जताते हुए मंगलवार को बीएमसी को हटाई गई क्लिप को फिर से अपलोड करने का निर्देश दिया था।
साथ ही कोर्ट ने लोगों को याद दिलाया कि संविधान सभी नागरिकों से धर्मनिरपेक्ष भावना को बढ़ावा देने की अपेक्षा करता है। इस बीच, बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि मिर्जा का वीडियो दोबारा अपलोड करने के बारे में अंतिम फैसला नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े लेंगी।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)