विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुधा या प्रीति, किसे चुनेगा चंदर? Musafir Cafe के क्लाइमेक्स में हुए बदलाव पर लेखक दिव्य प्रकाश दुबे ने तोड़ी चुप्पी

Published: Sun, 29 Nov 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

लेखक दिव्य प्रकाश दुबे ने बताया कि नेटफ्लिक्स सीरीज 'मुसाफिर कैफे' के पहले सीजन का अंत उनकी नॉवेल से अलग क्यों दिखाया गया?

'मुसाफिर कैफे' सीरीज का एक सीन

'मुसाफिर कैफे' सीरीज का एक सीन

HighLights

  1. दिव्य प्रकाश दुबे की नॉवेल से अलग क्यों है सीरीज की कहानी?

  2. 'मुसाफिर कैफे' के पहले सीजन में क्यों रखी गई ओपन एंडिंग?

  3. कब आएगा नेटफ्लिक्स सीरीज का दूसरा सीजन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लेखक दिव्य प्रकाश दुबे ने अपने उपन्यास 'मुसाफिर कैफे' पर आधारित नेटफ्लिक्स सीरीज में किए गए क्रिएटिव बदलावों पर बात की और इस बारे में भी बताया कि आखिर सीरीज के पहले सीजन की एंडिंग उनकी नॉवेल से अलग क्यों हुई?

किताब से अलग है सीरीज की एंडिंग

इस सीरीज का पहला सीजन इस बात का खुलासा किए बिना खत्म होता है कि चंदर, सुधा और प्रीति में से किसे चुनता है। किताब में इस लव ट्रायंगल का एक स्पष्ट अंजाम दिया गया है, लेकिन नेटफ्लिक्स (Netflix) की सीरीज में चंदर के रोमांटिक भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें- Vikrant Massey असल जिंदगी में भी ला रहे हैं 'मुसाफिर कैफे' का एहसास, हिमाचल और उत्तराखंड में खुलेंगे 2 नए कैफे

नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि चंदर, सुधा और प्रीति की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए दूसरा सीजन आएगा। दुबे ने कहा कि वह क्रिएटर्स द्वारा किए गए बदलावों से पूरी तरह सहमत हैं। उन्होंने समझाया कि किसी कहानी को रूपांतरित (adapt) करते समय क्रिएटिव छूट लेनी पड़ती है, ताकि दर्शक हर एपिसोड में कहानी से जुड़े रहें।

Cafe (1)

एक इंटरव्यू में दुबे ने कहा कि किताब पढ़ना और किसी OTT प्लेटफॉर्म पर कहानी को आगे बढ़ते हुए देखना, दोनों बहुत अलग चीजें हैं। उनके अनुसार, दर्शकों को हर एपिसोड में कहानी से जुड़े रहना पड़ता है, जिसके लिए मूल कहानी में कुछ क्रिएटिव बदलाव करने पड़ते हैं।

सीरीज का अंत किताब से कैसे अलग है?

'मुसाफिर कैफे' (Musafir Cafe) के पहले सीजन में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) 'चंदर' के किरदार में हैं, वेदिका पिंटो (Vedika Pinto) 'सुधा' के रूप में और महिमा मकवाना (Mahima Makwana) 'प्रीति' के रूप में नजर आती हैं। कई सालों की दूरी के बाद, सुधा वापस चंदर की जिंदगी में आती है, जिससे चंदर के मन में दबी पुरानी भावनाएं फिर से जाग उठती हैं।

Cafe (4)

हालांकि, चंदर ने प्रीति के साथ भी अपनी एक जिंदगी बसा ली है। कहानी तब उलझ जाती है जब प्रीति को चंदर की जैकेट में एक डायमंड रिंग मिलती है और वह सोच बैठती है कि चंदर उसे प्रपोज करने वाला है। सुधा की वापसी और चंदर की उलझी हुई भावनाओं के कारण, सीरीज में एक 'लव ट्राएंगल' (प्रेम त्रिकोण) बन जाता है, जिसका अंत खुला छोड़ दिया गया है।

क्या है किताब की कहानी?

नॉवेल की कहानी का अंत खुला नहीं होता बल्कि पाठकों को बता दिया जाता है कि आखिर चंदर की जिंदगी किसके साथ आगे बढ़ती है- सुधा या प्रीति? वहीं सीरीज के पहले सीजन में ओपन एंडिंग रखते हुए कई सवाल छोड़ दिए गये हैं जिनके जवाब 'सीजन 2' में मिलेंगे।

मुसाफिर कैफे का दूसरा सीजन कब रिलीज होगा फिलहाल इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन दर्शकों को अब इसकी आगे की कहानी का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें- 3 महीने से Netflix पर धाक जमाकर बैठी रोमांटिक सीरीज, IMDb पर मिली है धांसू रेटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।