विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vikrant Massey असल जिंदगी में भी ला रहे हैं 'मुसाफिर कैफे' का एहसास, हिमाचल और उत्तराखंड में खुलेंगे 2 नए कैफे

Published: Thu, 17 Sep 2026 05:03 PM (IST)

अभिनेता विक्रांत मैसी अब हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी में हैं।

एक्टर विक्रांत मैसी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

एक्टर विक्रांत मैसी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. बॉलीवुड फिल्म अभिनेता विक्रांत मैसी

  2. पहाड़ी क्षेत्र में खोलेंगे दो रेस्टोरेंट

  3. मुसाफिर कैफे वेब सीरीज में आए थे नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बेहद टैलेंटेड और नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुके एक्टर विक्रांत मैसी, 'मुसाफिर कैफ़े' के सक्सेस को एन्जॉय करने के बाद भी इससे बाहर निकलने के मूड में नहीं हैं।

दरअसल, मिल रही खबर की माने तो एक्टर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो नए 'मुसाफिर कैफे' खोल रहे हैं, जिससे इस शो का सफर ऑफ स्क्रीन भी चलने वाला है। बता दें कि विक्रांत इस शो से बतौर एक्टर ही नहीं बल्कि अपने प्रोडक्शन हाउस, 'होममेड स्टोरीज' के जरिये जुड़े हुए हैं।

पहाड़ी क्षेत्र में विक्रांत की नई पारी

एक करीबी सूत्र के मुताबिक, "विक्रांत मैसी एक हिमाचल प्रदेश में और दूसरा उत्तराखंड में 'मुसाफिर कैफे' नाम से दो कैफ़े खोलने जा रहे हैं। इन दोनों जगहों पर निर्माण का काम पहले से ही शुरू कर दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि कैफ़े को बिलकुल शो वाले कैफे की तरह ही डिजाइन किया जा रहा है, साथ ही साथ इसमें आर्टिस्ट के रहने के लिए लगभग 20 कमरे भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- इन जगहों पर हुई है विक्रांत मैसी की 'मुसाफिर कैफे' की शूटिंग, लव स्टोरी से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये लोकेशन्स


vikrantmassey (2)

इस तरह से 'मुसाफिर कैफे' की दुनिया को स्क्रीन से बहार असल दुनिया में भी आकार दिया जा रहा है।" सीरीज में मैसी ने चंदर की अहम भूमिका निभाई है। इस कहानी में मैसी का किरदार अपने सपने को पूरा करते हुए पहाड़ों में बस्ते हुए, अपने कैफे के आस-पास अपनी जिंदगी के सफर को आगे बढ़ाने की कोशिश करता है।

vikrantmassey

यह कैफ़े शो की सेटिंग और चंदर के सफर का एक अहम हिस्सा है, और यही वह वजह है शायद जिससे यह शो असल जिंदगी में मौजूद जगहों में शामिल होकर अपने सफर को आगे बढ़ा रहा है।

क्या होगी खासियत 

आने वाले समय में शुरू हो रहे यह दो कैफे 'मुसाफिर कैफे' के माहौल और उसके इमोशंस को फिर से सभी के साथ जीने के लिए तैयार हो रहे हैं। वहीं, इनमे बनने वाले आर्टिस्ट रेजिडेंसी स्पेस दुनिया भर से वहां आने वाले कलाकारों को रहने के साथ काम करने के लिए भी एक अच्छा मौहाल देंगे।

फिलहाल कैफे का काम जारी है, लेकिन इसे लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह सिर्फ दो पहाड़ी राज्यों में हॉस्पिटैलिटी को बढ़ावा देने में अपना रोल ही नहीं निभाएगा बल्कि इनके क्रिएटिव दुनिया को एक साथ जोड़ने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें- Mirzapur में विक्रांत मैसी को रिप्लेस करने का खुल गया राज, जितेंद्र कुमार ने बताया कैसे मिली फिल्म?