Musafir Cafe की सफलता के बाद विक्रांत मैसी की लगी लॉटरी, दिग्गज डायरेक्टर के साथ एक और लव स्टोरी में आएंगे नजर
राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'कर्ण' पर काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग 2027 में सलमान खान के साथ शुरू होगी। इसके पहले वे विक्रांत मैसी के साथ एक लव स्टोरी लेकर आ रहे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राकेश ओमप्रकाश मेहरा एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित अपनी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना 'कर्ण' की तैयारियों में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। इस फिल्म पर पिछले 5 सालों से काम चल रहा है और निर्माता अंततः 2027 में इसकी शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान महाभारत के सबसे जटिल चरित्र पर आधारित इस वॉर ड्रामा में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
विक्रांत मैसी के साथ लाएंगे शॉर्ट फिल्म
कर्ण फिल्म के लिए कास्टिंग और प्री-प्रोडक्शन का काम जारी है। अगस्त 2027 तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, राकेश ओमप्रकाश मेहरा इस बीच विक्रांत मैसी के साथ एक शॉर्ट फिल्म का निर्माण करेंगे जिसे 30 दिन में तैयार किया जाएगा।
-1788094043839.webp)
एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया,'राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अपनी अगली फिल्म के लिए विक्रांत मैसी को मुख्य भूमिका में फाइनल कर लिया है, जो एक छोटे शहर की प्रेम कहानी बताई जा रही है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे वे लंबे समय से जी रहे हैं और विक्रांत मैसी के साथ दर्शकों को एक रोमांटिक सफर पर ले जाना चाहते हैं।'
सूत्र ने बताया कि कर्ण एक महत्वाकांक्षी फिल्म है जिसे दो पार्ट में लाने का प्लान किया जा रहा है। वहीं विक्रांत मैसी के साथ आ रही फिल्म एक छोटी कहानी है जिसे वह 5 साल की बड़ी परियोजना में पूरी तरह से शामिल होने से पहले बताना चाहते हैं।
सलमान खान के साथ लाएंगे कर्ण
ऐसी अफवाहें हैं कि सलमान खान एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित युद्ध पर आधारित इस भव्य फिल्म में कर्ण की भूमिका निभाएंगे। खबरों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अगस्त 2027 में शुरू होगी।
यह भी पढ़ें- द साबरमती रिपोर्ट के बाद Vikrant Massey को सोशल मीडिया पर पड़ी थीं गालियां, बोले - 'मेरा नंबर लीक कर दिया...'
यह भी पढ़ें- 'मैं तुम्हारे साथ क्यों काम करूं...' Vikrant Massey से डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने कही थी ऐसी बात
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।