Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंदिरा बेदी, पूनम ढिल्लो, श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकारों के साथ Disney+ Hotstar ने किया 11 नये शो का एलान, देखिए पूरी लिस्ट

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 30 Apr 2021 07:32 PM (IST)

    रोमांस कॉमेडी क्राइम थ्रिलर जॉनर में आ रहे शोज़ की ख़ासियत इनकी अवधि है। यह सभी शोज़ छोटी-छोटी अवधि के हैं जो एंटरटेनमेंट की क्विक डोज़ दर्शकों को देंगे। इन शोज़ में मंदिरा बेदी पूनम ढिल्लों विद्या मलावडे समेत डिजिटल दुनिया के कई जाने-पहचाने चेहरे नज़र आएंगे।

    Hero Image
    Disney Plus Hotstar Announces 11 New Shows. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने ग्राहकों के लिए एक साथ 11 नये शोज़ का एलान किया है। रोमांस, कॉमेडी, क्राइम, थ्रिलर जॉनर में आ रहे शोज़ की ख़ासियत इनकी अवधि है। यह सभी शोज़ छोटी-छोटी अवधि के हैं, जो एंटरटेनमेंट की क्विक डोज़ दर्शकों को देंगे। इन शोज़ में मंदिरा बेदी, पूनम ढिल्लों, विद्या मलावडे समेत डिजिटल दुनिया के कई जाने-पहचाने चेहरे नज़र आएंगे। इन शोज़ को स्नैकेबल शोज़ का नाम दिया गया है और इनकी स्ट्रीमिंग 7 मई से शुरू हो जाएगी। यहां पेश है शोज़ की पूरी लिस्ट स्टार कास्ट के साथ-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीस और मैना

    यह छत्तीस और मैना की लव स्टोरी है। इस शो में संदीपा धर और विक्रम सिंह चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं। संदीपा ने अपन किरदार के बारे में कहा कि यह एक आज़ाद और करियर ओटरिएंटेड लड़की का है। वह आत्मनिर्भर और अपना रास्ता ख़ुद बनाने वाली लड़की है। 

    मुकेश जासूस

    यह कॉमेडी शो है, जिसमें पूनम ढिल्लों, राहुल बग्गा, रुचि मालवीय, राजेश्वरी सचदेव नज़र आएंगे। इसकी कहानी एक जाली वक़ील मुकेश झा के इर्द-गिर्द घूमती है। वह जासूस बनना चाहता है। राहुल इस किरदार को निभा रहे है। 

    सिक्स

    इस शो में मंदिरा बेदी, नौहदी सायरसी, दीपानिता शर्मा और सिड मक्कड़ लीड रोल में हैं। यह एक मर्डर मिस्ट्री शो है। नये साल की सुबह एक बिज़नेसमैन का क़त्ल हो जाता है, जिसकी जांच रुहाना धूलाप को दी गयी है। रुहाना को केस में 6 सिरे मिलते हैं, जो 6 औरते हैं। रुहाना के किरदार में मंदिरा बेदी हैं। सिड, कशिश सूरा के किरदार में हैं, जिसका क़त्ल होता है। 

    मर्डर मेरी जान

    इस शो में तनुज विरवानी और बरखा सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी सोनल अरोड़ा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भगौड़ी दुल्हन है। सोनल की दिक्कतें तब बढ़ती हैं, जब वो भोपाल के एसीपी आदित्य के साथ फ़र्ज़ी शादी करके फंस जाती है। 

    तीन दो पांच

    इस शो में श्रेयस तलपड़े और बिदिता बाग लीड रोल्स में हैं। यह एक कपल के बारे में हैं, जिनके बच्चा नहीं होता। दोनों अनाथालय से एक बच्चे को गोद लेते हैं। मुश्किल तब आती है, जब उन्हें उसके दो भाई बहनों को भी गोद लेना पड़ता है। 

    शिट, यार!

    इस शो में सायनदीप सेनगुप्ता, साहिल शाह, प्रियाशा भादरद्वाज, राजेश खेरा और वृजेश हीरजी मुख्य किरदारों में हैं। यह कॉमेडी शो है, जो दो कॉरपोरेट एक्ज़ीक्यूटिव के बारे में है। दोनों ऐसा नशा कर लेते हैं कि पूरा वीकेंड एक मज़ेदार ट्विस्ट और टर्न्स से गुज़रता है। 

    भोपाल टू वेगास

    इस शो में अहान निरबान, सोनिया बलानी और अरुण शर्मा मुख्य किरदार में हैं। यह छोटे शहर में स्थापित तीन दोस्तों की कहानी है, जो बैचलर पार्टी आयोजित करते हैं, जैसा कि फ़िल्मों में दिखाया जाता है। बस शर्त एक ही है कि इसे राज़ रखना है। 

    हमारा बार हैप्पी आवर

    इस शो में शांतनु अनम, प्रणय मनचंदा, माणिक पपनेजा और कीर्ति विज मुख्य किरदारों में हैं। यक कॉमिक शो कुछ विचित्र किस्म के दोस्तों के बारे में है, जो एक बार चलाते हैं। 

    बामिनी एंड बॉयज़

    इस शो में विद्या मलावडे, आकाशदीप अरोड़ा, रिशभ चड्ढा और अनुज पंडित मुख्य किरदारों में हैं। कहानी तीन किरायदारों और उनकी ख़ूबसूरत मकान मालकिन के बारे में हैं, जो अपनी हैसियत से बढ़कर महंगा फ्लैट किराये पर ले लेते हैं, ताकि मकान मालिकन से प्रेम कर सकें। 

    क्राइम नेक्स्ट डोर

    इस शो में यशपाल शर्मा, मोहन कपूर, राजेंद्र गुप्ता, गिरीश कुलकर्णी और अनुप्रिया गोयनका मुख्य किरदारों में नज़र आएंगे। इस शो में पुलिस कुछ पेचीदे केसों को सुलझाते नज़र आएंगे। 

    अनकही, अनसुनी- झागी फाइल्स

    इस शो में  परेश पाहुजा और विभा आनंद मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह क्राइम शो है, जिसकी कहानी उत्तर प्रदेश में सेट की गयी है। कहानी उमेश यादव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो यूपी पुलिस का तेज़-तर्रार यंग पुलिस अफ़सर है। उसकी तैनाती अपराध के लिए कुख्यात काल्पनिक शहर झागी में होती है। 

    comedy show banner
    comedy show banner