Netflix पर एक हफ्ते से धाक जमाकर बैठी है प्यार और अपनेपन की कहानी दिखाती फिल्म, फैमिली ड्रामा के हर तरफ चर्चे
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फैमिली ड्रामा फिल्म 'दिलवाली दीवाली' दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है और एक हफ्ते से नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है।
-1794482823253_m.webp)
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही फैमिली ड्रामा
HighLights
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही मूवी
सिक्का परिवार की भावनात्मक कहानी
5 नवंबर को रिलीज हुई मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की लेटेस्ट फिल्म रामायण(Ramayan) दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। भारी संख्या में दर्शक थिएटर्स में इस एंजॉय कर रहे हैं।
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही फिल्म
लेकिन इस बीच दबे पांव ओटीटी पर एक ऐसी फैमिली ड्रामा फिल्म आई है जो बिना आपका ज्यादा समय लिए फुल ऑन फैस्टिव वाइब्स भी देती है और आपका भरपूर मनोरंजन भी करती है।
हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स (Netflix) पर भी रिलीज हुई फिल्म दिलवाली दीवाली (Dilwali Diwali) की जिसे दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि ये पिछले काफी समय से नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है।
-1794483001035.webp)
बीते 5 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर दिलवाली दीवाली रिलीज हुई और इसने सभी का दिल जीत लिया। पिछले एक हफ्ते से ये नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 के पायदन पर ट्रेंड कर रही है।
क्या है दिलवाली दीवाली की कहानी?
कहानी सिक्का परिवार की है जिनका बेटा अंश सिक्का (मिहिर आहूजा) नॉर्व में इंजीनियर है और विदेश में सालों की कड़ी मेहनत के बाद अपने पंजाबी मिडिल-क्लास माता-पिता को एक बड़ा सरप्राइज देना चाहता है। अंश अपने माता-पिता को पुराने घर से निकालकर शहर के एक पॉश और महंगे हाई-राइज अपार्टमेंट में एक लग्जरी फ्लैट) गिफ्ट करता है लेकिन उसका परिवार एक खास वजह से उससे झूठ बोलता रहता है।
-1794483115697.webp)
यह कहानी का सबसे नाजुक और बेहद इमोशनल पल है जिसे आप जरूर एंजॉय करेंगे। 1 घंटे 1 मिनट की इस पारिवारिक ड्रामा ओटीटी फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर रितेश मेनन ने किया है। कास्टिंग की बात करें तो इसमें मनोज पहवा (अंश के पिता), नीलू कोहली (अंश की मां),और ओर्रा भटनागर (अंश की बहन) के किरदार में नजर आएंगे।
दिलवाली दीवाली में पीढ़ी के इसी अंतर, हल्की-फुल्की नोकझोंक और परिवार के प्यार को बड़े ही खूबसूरत तरीके से दर्शाया गया है। यही वजह है कि इस शॉर्ट फीचर फिल्म दीवाली ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी को प्रभावित किया है अभी भी ये नेटफ्लिक्स पर कब्जा जमाए हुए है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।