विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diljit Dosanjh की एक बार फिर जमी धाक, 'अमर सिंह चमकीला' ने OTT पर रचा व्यूअरशिप का इतिहास

Published: Tue, 23 Jul 2024 05:15 PM (IST)

Diljit Dosanjh के लिए साल 2024 काफी अच्छा बीत रहा है। जहां वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जहां लगातार अपने म्यूजिक ...और पढ़ें

अमर सिंह चमकीला के साथ इन 8 फिल्मों ने ओटीटी पर मारी बाजी/ फोटो- Jagran Graphic
अमर सिंह चमकीला के साथ इन 8 फिल्मों ने ओटीटी पर मारी बाजी/ फोटो- Jagran Graphic

HighLights

  1. 'अमर सिंह चमकीला' का एक और रिकॉर्ड
  2. दिलजीत दोसांझ की फिल्म की बल्ले-बल्ले
  3. इन सात फिल्मों ने भी व्यूअरशिप में रचा इतिहास

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी सिनेमा से लेकर इंटरनेशनल ऑडियंस के दिलों में दिलजीत दोसांझ ने जो जगह बनाई है, वह काबिले तारीफ है। वह जिस तरह से हर किरदार को निभाते हैं, उसकी चर्चा लंबे समय तक होती है।

जब वह इंटरनेशनली म्यूजिक टूर पर गए थे, तो उनके गानों पर ऑडियंस ने जमकर डांस किया है। अप्रैल में उन्होंने 'वैंकूवर विंग' में दिल-लुमिनाती टूर किया था, जिसमें तकरीबन 50 हजार लोग मौजूद थे। ये पहली बार था जब किसी पंजाबी सिंगर के शो में एक साथ इंटरनेशनली इतनी सारी ऑडियंस थी।

इस इतिहास को रचने के बाद अब एक बार से उन्होंने एक और नया इतिहास रचा है। उनकी अप्रैल में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को सबसे ज्यादा व्यूअरशिप मिली है। उनकी फिल्म के अलावा इन सात हिंदी फिल्मों ने भी बाजी मारी है। चलिए देखते हैं किस-किस फिल्म को मिला ओटीटी पर ऑडियंस का भरपूर प्यार। 

अमर सिंह चमकीला

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'अमर सिंह चमकीला' का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। ये पंजाबी सिंगर 'अमर सिंह चमकीला' की जिंदगी पर आधारित कहानी है, जिसमें दिलजीत ने उनका और परिणीति ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें: Netflix Top Movies: अंग्रेजी फिल्मों को पछाड़ बॉलीवुड ने ओटीटी पर किया कब्जा, 2024 में इन 6 मूवीज ने मारी बाजी

समीक्षकों और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया पाने वाली इस मूवी को 2024 में रिलीज हुई हिंदी फिल्मों की लिस्ट में सबसे ज्यादा अमर सिंह चमकीला को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। इसे तकरीबन 12.9 मिलियन की व्यूअरशिप मिली है।

मर्डर मुबारक

करिश्मा का करिश्मा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी चल गया, क्योंकि उनकी 15 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'मर्डर मुबारक' ने सभी का दिल जीत लिया। फिल्म में उनके अलावा सारा अली खान, डिंपल कपाड़िया, पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा और संजय कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्यार के साथ-साथ अच्छे खासे व्यूज भी मिले हैं। 'मर्डर मुबारक' को टोटल 12.2 मिलियन लोगों ने देखा। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

ए वतन मेरे वतन

सारा अली खान जैसे-जैसे अपने करियर में आगे बढ़ रही हैं, वह इस कोशिश में लगी हैं कि वह अलग-अलग किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीत सके। इसमें वह काफी हद तक सफल भी हुई हैं, क्योंकि उनकी फिल्म 'ए वतन मेरे वतन' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 11.5 मिलियन की व्यूअरशिप मिली है। प्राइम वीडियो पर 21 मार्च को रिलीज इस मूवी में उन्होंने उषा मेहता का किरदार निभाया था।

महाराज

आमिर खान के लाडले बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म 'महाराज' कई मुश्किलों के बाद 22 जून को फाइनली नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने पत्रकार करसनदास की भूमिका अदा की थी। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी महाराज और पत्रकार के बीच चले सबसे बड़े कोर्ट केस पर बेस्ड थी। समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया पाने वाली इस सीरीज को 10.6 मिलियन व्यूज मिले हैं, जो काफी अच्छे हैं।

पटना शुक्ला

फिल्मों में सफल करियर बना चुकी रवीना टंडन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं। उनकी 29 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'पटना शुक्ला' भले ही क्रिटिक्स को न पसंद आई हो, लेकिन दर्शकों तो उस महिला की कहानी भा गयी, जो सिस्टम के अंदर होने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती है, क्योंकि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस सीरीज को टोटल 9.8 मिलियन व्यूज मिले हैं।

भक्षक

एक बड़ा पत्रकार बनने का ख्वाब आंखों में संजोई 'वैशाली सिंह' कैसे एक बड़ी छानबीन में अपनी जान दांव पर लगाकर एनजीओ के नाम पर लड़कियों का सौदा कर रहे कई पावरफुल लोगों की काली करतूतों का पर्दाफाश करती है, इस कहानी को 'भक्षक' मूवी में बेहद ही डिटेल्ड तरीके से उतारा गया है। भूमि पेड्नेकर और संजय मिश्रा स्टारर 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज इस फिल्म को 8.9 मिलियन लोगों ने देखा है।

शर्मा जी की बेटी

ताहिरा कश्यप बहुत ही कम डायरेक्शन की कुर्सी संभालती हैं, लेकिन वह जब भी कोई कहानी लाती हैं, तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि वह ऑडियंस का दिल न जीते। उनकी फिल्म 'शर्मा जी की बेटी' 28 जून 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। सादगी से भरपूर तीन महिलाओं की इस कहानी ने लोगों के दिलों में किस कदर अपनी जगह बनाई है, इस बात का अंदाजा आप मूवी की व्यूअरशिप से लगा सकते हैं। इस मूवी को अब तक 7.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट

प्राची देसाई और मनोज बाजपेयी की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' की कहानी भी दर्शकों को काफी पसंद आई। उनकी ZEE5 पर रिलीज हुई इस मूवी को 7.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। मनोज बाजपेयी ने इसमें एसीपी अविनाश वर्मा का किरदार अदा किया था।

यह भी पढ़ें: Upcoming OTT Releases: इस हफ्ते लीजिए 'चटनी सांबर' का मजा, ओटीटी पर नरसंहार करने आ रहे 'भैया जी'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।