कॉलेज छात्र बने सत्ता के प्यादे, दो नॉवेल पर बनी 50 एपिसोड की धांसू पॉलिटिकल सीरीज; OTT पर कब और कहां देखें?
छात्रों की लड़ाई तब सामाजिक मुद्दा बन जाती है, जब उसमें राजनीति आ जाती है। दो बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर ...और पढ़ें

ढाई चाल जल्द OTT पर होगी रिलीज/ फोटो- Youtube
HighLights
छात्र राजनीति से सत्ता के गलियारों तक की कहानी
बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर बनी है 50 एपिसोड की सीरीज
जल्द ही इस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी वेब सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। स्टूडेंट को पॉलिटिक्स में पड़ना चाहिए या फिर सिर्फ पढ़ना चाहिए? इन सभी सवालों को जवाब लोगों को जल्द ही 50 एपिसोड की वेब सीरीज में मिलने वाले हैं। पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज पसंद करने वाले लोगों के लिए जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी सीरीज दस्तक देने वाली है, जो उन्हें कई चीजें सोचने पर मजबूर कर देगी।
अपकमिंग सीरीज ढाई चाल का टीजर बीते दिनों ही मेकर्स ने रिलीज किया है, जिसमें ये दिखाया गया है कि कैसे राजस्थान के कैंपस से शुरू हुई छोटी-मोटी राजनीति देश की सत्ता के गलियारों तक पहुंचती है।
नुक्कड़ नाटक से राजनीति के जाल में फंसते स्टूडेंट की कहानी
ढाई चाल की कहानी शुरू होती है मयूर के साथ, जो ऑल राउंडर है। वह पढ़ाई लिखाई से लेकर नुक्कड़ नाटक हर चीज में अव्वल है। कहानी बचपन के तीन दोस्तों मयूर-दुष्यंत और अरुण के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जयपुर के एक कॉलेज में साथ एडमिशन लेते हैं। हालांकि, कॉलेज में एंट्री लेते ही पहले दिन की झड़प मयूर भारद्वाज की जिंदगी में सब कुछ बदल देती है।
कभी नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक मुद्दों को उठाने वाला मयूर गुस्से में अपने लोगों की बात को अनेदखा करके स्टूडेंट राजनीति के हेड के साथ जुड़ जाता है, लेकिन धीरे-धीरे सत्ता की गंदगी उसे अपनी तरफ पूरी तरह से खींच लेती है। जहां उसे ऊंचे पद बैठा एक नेता उसे बताता है कि छात्रों को ऐसा लगता है कि स्टूडेंट-स्टूडेंट की पॉलिटिक्स करते हैं, लेकिन वह सिर्फ राजनीति में बैठे लोगों के लिए एक शतरंज के प्यादे हैं।

बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर आधारित स्टूडेंट की कहानी
50 एपिसोड की सीरीज 'ढाई चाल' की कहानी फेमस राइटर नवीन चौधरी की दो बेस्ट सेलिंग नॉवेल 'जनता स्टोर' और 'ढाई चाल' पर आधारित है। दोनों ही किताबों की कहानी अब दर्शक वेब सीरीज के रूप में पर्दे पर देखने वाले हैं। हालांकि, इसमें ट्विस्ट ये हैं कि मेकर्स इन्हें दो भागों में रिलीज करेंगे। जहां शुरुआती 24 एपिसोड में जनता स्टोर में लिखी कहानी को वेब सीरीज में दर्शाया जाएगा, तो वहीं दूसरी तरफ अगले 26 एपिसोड में ढाई चाल किताब की कहानी पर्दे पर होगी।
सीरीज का पहला पार्ट राजस्थान की यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के बीच होने वाली नोक-झोंक और राजनीति को दिखाएगा, तो वहीं दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा कि कैसे बड़े-बड़े कैंपस में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का सत्ता के ठेकेदार अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
कब और कहां देख सकते हैं ढाई चाल वेब सीरीज?
ढाई चाल का प्रीमियर 27 नवंबर 2026 को एक्सक्लूसिव जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर होगा। सीरीज में गगन अरोड़ा, आदिल जफर खान, अंकित सिवाच और अंजलि तत्रारी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। पहले सीजन में राजेश कुमार, परितोष सैंड और ऋषिका लोकरे कहानी को मजबूती देंगे, तो वहीं दूसरे सीजन में श्रद्धा दास, मीर सरवर, कामाक्षी भट्ट और हेतल गड़ा नए किरदारों के साथ नया मोड़ आएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।