Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राइम पर आ रही 'दीपिका पादुकोण' की फिल्म 'गहराइयां' की रिलीज खिसकी, नये पोस्टरों के साथ एक्ट्रेस ने बतायी नई तारीख

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 05 Jan 2022 01:18 PM (IST)

    दीपिका के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी अनन्या पांडेय और धैर्य करवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी अहम किरदारों में दिखेंगे। इन चारों के कैरेक्टर पोस्टर्स भी रिलीज किये गये हैं। गहराइयां का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है।

    Hero Image
    Deepika Padukone Siddhant Chaturvedi Intense Romantic Chemistry. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। करण जौहर की फिल्म 'गहराइयां' से दीपिका पादुकोण डिजिटल पारी शुरू करने जा रही हैं। दीपिका की यह पहली फिल्म है, जो सिनेमाघरों को लांघकर सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है। 5 जनवरी को एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के 6 नये पोस्टर रिलीज किये गये हैं, मगर इसके साथ फिल्म का इंतजार थोड़ा और लम्बा हो गया है, क्योंकि रिलीज की तारीख बदल गयी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गहराइयां पहले अमेजन प्राइम वीडियो पर 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, मगर अब प्लेटफॉर्म ने सूचित किया है कि गहराइयां का वर्ल्ड प्रीमियर वेलेंटाइन डे से पहले 11 फरवरी को प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। गहराइयां का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है।

    यह फिल्म मुख्य किरदारों के जरिए उन्मुक्त जीवन शैली में रिश्तों की उलझन को दिखाती है। दीपिका के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडेय और धैर्य करवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी अहम किरदारों में दिखेंगे। इन चारों के कैरेक्टर पोस्टर्स भी रिलीज किये गये हैं। एक पोस्टर में सिद्धांत और दीपिका के बीच रोमांटिक इंटेंस रिलेशनशिप की गहराई देखी जा सकती है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

    दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर्स शेयर करके लिखा- आपने जो प्यार लुटाया, उसके लिए मेरी तरफ से जन्मदिन का छोटा-सा तोहफा। गहराइयां की शूटिंग दीपिका ने कोरोना काल में ही पूरी की थी।दीपिका इससे पहले 24 दिसम्बर को रिलीज हुई फिल्म 83 में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने कपिल देव की पत्नी रोमी देव का रोल निभाया है। रणवीर सिंह कपिल की भूमिका में हैं। दीपिका 83 की सह-निर्माता भी हैं। 

    गहराइयां 2022 में रिलीज होने वाली दीपिका की पहली फिल्म है। साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उनकी पहली दस्तक भी। लीड रोल में दीपिका की आखिरी रिलीज फिल्म छपाक है, जो 2020 में सिनेमाघरों रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ उन्होंने बतौर निर्माता अपनी पारी शुरू की थी। 

    Koo App

    #GehraiyaanOnPrime 11 फरवरी को रिलीज होगी।

    View attached media content

    - Karan Johar (@karanjohar) 5 Jan 2022

    शकुन बत्रा ने इससे पहले कपूर एंड संस का निर्देशन किया था, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान, आलिया भट्ट और ऋषि कपूर ने केंद्रीय भूमिकाएं निभाया थीं। कपूर एंड संस भी एक परिवार के विभिन्न सदस्यों के बीच उलझे हुए रिश्तों की कहानी थी।