विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर आते ही हॉरर फिल्म ने हथिया ली नंबर 1 की कुर्सी, रोंगटे खड़े कर देगी 1 घंटे 48 मिनट की फिल्म

Published: Mon, 02 Nov 2026 01:52 PM (IST)

OTT पर आते ही एक हॉरर फिल्म ने प्लेटफॉर्म पर कब्जा जमा लिया है। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब इसने ओटीटी पर दस्तक दी है।

ओटीटी पर हॉरर फिल्म ने जमाया कब्जा

ओटीटी पर हॉरर फिल्म ने जमाया कब्जा

HighLights

  1. ओटीटी पर हॉरर फिल्म ने जमाया कब्जा

  2. थिएटर के बाद ओटीटी पर भी धमाल मचा रही फिल्म

  3. खौफनाक है सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थिएटर के बाद ओटीटी पर फिल्मों का रिलीज होना आजकल आम बात हो गई है। फिर चाहे वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हो या फ्लॉप, ओटीटी पर उसे दूसरी पारी खेलने का मौका जरूर मिलता है।

अगर हिट फिल्म ओटीटी पर आती है तो डबल प्रॉफिट होता है और ज्यादा दर्शकों तक उसकी पहुंच होती है वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो तो कुछ नुकसान की भरपाई तो ओटीटी कर ही देता है। इसके अलावा जो दर्शक थिएटर में जाकर नहीं बल्कि घर बैठकर फिल्में देखना पसंद करते हैं उनके लिए भी यह एक अच्छा मौका होता है।

यह भी पढ़ें- Maharani 5 OTT Release: लौटकर आ रही है 'रानी भारती,' Huma Qureshi की 'महारानी 5' की रिलीज डेट आउट?

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही फिल्म

2026 में एक हॉरर फिल्म (Horror Film) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और अपनी खौफनाक कहानी के दम पर वह दुनियाभर में छा गई। इसके साथ ही फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर जमकर नोट छापे।

Obsession (17)

यह फिल्म है मई 2026 में रिलीज होने वाली सुपरनैचुरल हॉरर ऑब्सेशन (Obsession)। जिसे 26 साल के डायरेक्टर Curry Barker ने बनाया। थिएटर्स में लोगों की सराहना और करोड़ों रुपये कमान के बाद इस फिल्म ने भारत में 30 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज हुई।

ओटीटी पर बनी नंबर 1

थिएटर्स में दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के बाद ऑब्सेशन अब ओटीटी पर रिलीज हुई है और आते ही यह नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। IMDb पर इसे 7.8 की रेटिंग मिली है।

Obsession (11)

खौफनाक है फिल्म की कहानी

कहानी बेयर नाम के एक इंट्रोवर्ट लड़के की है जो चाहता है कि उसकी क्रश निक्की उससे बेइंतहा प्यार करने लगे। इसके लिए वह वन-विश विलो नाम की एक सुपरनैचुरल वस्तु का उपयोग करता है और विश मांगता है कि निक्की उसे दुनिया में किसी और से ज्यादा प्यार करे।

Obsession (14)

उसकी विश तो पूरी हो जाती है लेकिन कहानी में भयानक मोड़ तब आता है जब यह प्यार जुनून में बदल जाता है और निक्की इस जुनून में एक भयानक, पजेसिव और टॉक्सिक लड़की बन जाती है।

वन-विश विलो का असर इतना उल्टा पड़ता है कि बेयर की खुद की जान पर खतरा आ जाता है। तो क्या बेयर इस सिचुएशन को कंट्रोल कर पाता है या फिर निक्की कुछ ऐसा कर बैठती है जिसे देखकर रोंगेट खड़े हो जाएं? इसका जवाब फिल्म में मिलेगा।

Obsession (15)

ऑब्सेशन सवाल उठाती है कि क्या किसी को प्यार करने के लिए मजबूर करना सही है?

ऑब्सेशन के बारे में

'ऑब्सेशन' 2025 की एक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, जिसे करी बार्कर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे सितंबर 2025 में TIFF में प्रदर्शित किया गया था जिसके बाद मई 2026 में यह यूएस समेत दुनियाभर में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की डिजास्टर फिल्म का सहारा बनेगा OTT, 'हैवान' के लिए दूसरा मौका; कब और कहां देखें मूवी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।