Maharani 5 OTT Release: लौटकर आ रही है 'रानी भारती,' Huma Qureshi की 'महारानी 5' की रिलीज डेट आउट?
अभिनेत्री हुमा कुरैशी की पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज महारानी के सीजन 5 की रिलीज डेट को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है।
-1793534825837_m.webp)
महारानी सीजन 5 रिलीज डेट अपडेट (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)
HighLights
हुमा कुरैशी की लोकप्रिय सीरीज महारानी
सीजन 5 के साथ वापसी करेगी महारानी सीरीज
इस दिन रिलीज हो सकती है महारानी 5
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन पॉलिटिकल ड्रामा थ्रिलर के बारे में बात की जाए तो उसमें अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) स्टारर वेब सीरीज महारानी का नाम जरूर शामिल होता है। पांच साल पहले महारानी की शुरुआत हुई थी और अब ये सीरीज अपने सीजन 5 को लेकर चर्चा में बनी हुई है।
इस बीच बिहार की राजनीति का काल्पनिक सार पेश करने वाली महारानी वेब सीरीज के सीजन 5 (Maharani Season 5 OTT Release) की रिलीज डेट को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है, जिसे जानकर सिनप्रेमियों की एक्साइटमेंट काफी हाई हो जाएगी।
कब और कहां आएगा महारानी सीजन 5?
इस साल के मध्य में हुमा कुरैशी की अपकमिंग वेब सीरीज महारानी सीजन 5 के प्रोडेक्शन का अहम खबर सामने आई थी। अब इसकी रिलीज डेट को लेकर भी लेटेस्ट अपडेट आ गया है। वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि मेकर्स ने महारानी 5 की शूटिंग को पूरा कर लिया है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन काम भी शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें- 4 सीजन 36 एपिसोड, पिछले 5 सालों से OTT पर जमाया कब्जा, अभी बाकी है पॉलिटिकल थ्रिलर की कहानी

जिसके बाद अगले साल जनवरी 2027 की शुरुआत में महारानी सीजन 5 को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sony Liv) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस बार महारानी 5 की शूटिंग लद्दाख, दिल्ली और भोपाल के अलग-अलग इलाकों में की गई है।
-1793536744184.webp)
ऐसे में इस खबर के सामने आने के बाद सिनेप्रेमियों को उत्साह बढ़ गया है और वह हुमा कुरैशी की इस आने वाली पॉलिटिकल ड्रामा थ्रिलर की रिलीज का इंताजर करने लगे हैं। आपको बता दें कि महारानी 5 का डायरेक्शन सुभाष कपूर ने किया है, जो इससे पहले इस सीरीज के चार शानदार सीजन के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर चुके हैं।
क्या होगी महारानी 5 की कहानी?
महारानी सीजन 4 में रानी भारती (हुमा कुरैशी) को बिहार की दो बार की मुख्यमंत्री और राजनीति में एक बड़ी ताकत बनते हुए दिखाया गया था, जिसका अंत एक बड़े भावुक और हैरतअंगेज तरीके से हुआ था। अब महारानी सीजन 5 में रानी भारती की कहानी को यहीं से आगे बढ़ाया जाएगा और उसमें उनके व्यक्तिगत प्रतिशोध और न्याय की लड़ाई को दर्शाया जाएगा, जो अपने बेटे की हत्या और राजनीतिक षड्यंत्रों का पर्दाफाश करने के लिए होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।