Netflix पर आते ही चमकी 3 महीने पुरानी फिल्म की किस्मत,Top Trending में बनी हुई है 'डिजास्टर' मूवी
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आते ही एक डिजास्टर फिल्म की किस्मत चमक गई है।
-1790494644037_m.webp)
नेटफ्लिक्स पर आई ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई पुरानी फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर रही थी फ्लॉप
ओटीटी पर आते ही चमकी किस्मत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर वीकेंड एक नई या पुरानी फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाता है। हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर इस साल की एक ऐसी फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।
ओटीटी पर आने के बाद अब इस डिजास्टर फिल्म की किस्मत बदल गई है और वह टॉप-10 ट्रेंडिंग में बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में बात की जा रही है।
नेटफ्लिक्स पर छाई फ्लॉप फिल्म
जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे करीब 3 महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। डॉर्क कॉमेडी और एक्शन थ्रिलर के तौर पर बेशक बड़े पर्दे पर इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आते ही ये फैंस की फेवरेट बन गई है। दरअसल यहां बात फिल्म बेबी डू डाई डू (Baby Do Die Do) के बारे में की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Jio Hotstar पर आते ही छाई 6 एपिसोड की क्राइम सीरीज, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही कोर्ट रूम ड्रामा
-1790496737341.webp)
अभिनेत्री हुमा कुरैशी स्टारर बेबी डू डाई डू को 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमर्शियल परफॉर्मेंस खराब रही थी और मूवी फ्लॉप हो गई। अब बेबी डू डाई डू को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है और ओटीटी पर आते ही ये फिल्म कमाल दिखा रही है।

अपनी सस्पेंस से भरपूर कहानी के दम पर बेबी डू डाई डू फिलहाल नेटफ्लिक्स पर टॉप-10 ट्रेंडिंग मूवीज की लिस्ट में शुमार है और चौथे स्थान पर ट्रेंड कर रही है। जो ये बताने के लिए काफी है कि हुमा कुरैशी की इस मूवी ने ओटीटी पर सही मायनों में दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
सीरियल किलर बनीं हुमा कुरैशी
बात की जाए बेबी डू डाई डू के स्टोरी प्लॉट के बारे में तो इस मूवी में हुमा कुरैशी ने एक सीरियल किलर लेडी का किरदार निभाया है, जो मर्दो को निशाना बनाकर उन्हें मौत के घाट उतारती है। लेकिन वह उन मर्दों को टारगेट क्यों कर रही है, उसके पीछे एक बड़ा कारण है, जो फिल्म को देखने पर बता चलेगा। खास बात ये है कि हुमा का कैरेक्टर न तो बोल सकता है और न ही सुन सकता है।
