OTT पर आ रहा है Aashram 4, 'बाबा निराला' बनेगा भोपा-पम्मी के गले की फांस; पहली झलक है शानदार
Aashram Season 4: तीन सीजन की सफलता के बाद बॉबी देओल (Bobby Deol) आश्रम सीजन 4 के साथ फिर से ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहे हैं।

जल्द आ रहा है आश्रम सीजन 4। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
प्रकाश झा की 'आश्रम 4' की शूटिंग हुई शुरू
बॉबी देओल 'बाबा निराला' के रूप में वापसी करेंगे
दिलचस्प होगी 'आश्रम सीजन 4' की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तीन सीजन, 33 एपिसोड के साथ ओटीटी की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज में से एक 'एक बदनाम... आश्रम' (Ek Badnaam... Aashram) का चौथा सीजन दस्तक देने की तैयारी में है।
प्रकाश झा (Prakash Jha) के निर्देशन में बन रही सुपरहिट वेब सीरीज के चौथे सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। निर्देशक ने चौथे सीजन के सेट से पहली झलक शेयर करके दर्शकों को सरप्राइज कर दिया है।
आश्रम 4 की शूटिंग हुई शुरू
प्रकाश झा के प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है, जो वास्तव में मुहूर्त पूजा का है। फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। फोटो में क्लैप बोर्ड की झलक दिखाई गई है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, "एक और आरंभ। आश्रम के नए अध्याय मैं आपका स्वागत है। जपनाम। आश्रम 4 की शूटिंग शुरू हो गई है।"
View this post on Instagram
आश्रम सीजन 4 के साथ बाबा निराला के रूप में बॉबी देओल (Bobby Deol), अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी मुख्य भूमिकाओं में लौट रहे हैं। सीरीज की शूटिंग पर नए अपडेट ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। हालांकि, अभी तक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
क्या होगी आश्रम सीजन 4 की कहानी?
आश्रम सीजन 3 का अंत बाबा निराला की गिरफ्तारी पर खत्म होती है। पम्मी (अदिति पोहनकर) की प्लानिंग के मुताबिक, बाबा निराला सलाखों के पीछे चला जाता है और भोपा (चंदन रॉय सान्याल) का उसके साम्राज्य पर कंट्रोल होता है। अब कहानी यहीं से आगे बढ़ेगी। बाबा निराला जेल से निकलने के बाद भोपा और पम्मी से बदला ले सकता है। पम्मी उसके काले करतूत को दुनिया को दिखाकर उसके साम्राज्य को खत्म करने की ओर बढ़ेगी।
2020 को पहले सीजन के साथ ही आश्रम हिट हो गई थी। इसके दूसरे और तीसरे सीजन को भी काफी पसंद किया गया था। अब लोगों को चौथे सीजन का इंतजार है। इसके तीन सीजन आप अमेजन मिनी टीवी (Amazon Mini TV) पर देख सकते हैं।
