विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कोई बॉबी देओल भी है...'Salman Khan की रेस 3 में एक्टर ने क्यों किया था काम? सालों बाद खोला राज

Published: Thu, 21 May 2026 11:00 AM (IST)

बॉबी देओल ने शेखर सुमन के शो में खुलासा किया कि उन्होंने सलमान खान की 'रेस 3' में सपोर्टिंग रोल ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉबी देओल (Bobby Deol) 90 के दशक में एक नए सेंसेशन के तौर पर स्क्रीन पर उतरे। बरसात (Barsaat) और सोल्जर (Soldier) जैसी हिट फिल्मों के बाद, बॉबी को एक बड़े सितारे के तौर पर देखा जाने लगा। उन्होंने कई ऐसी फिल्में बनाईं जो बाद में कल्ट क्लासिक्स बन गईं।

16 साल बाद बॉबी ने खोला राज

लेकिन एक्टर के अगले कुछ साल बहुत ही खराब है और उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुईं। रेस 3 (Race 3) और वेब सीरीज आश्रम (Aashram) जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने 2010 में शानदार वापसी की। अब शेखर सुमन के शो पर बातचीत करते हुए बॉबी ने कई सारे किस्से शेयर किए।

शेखर सुमन के शो में बातचीत के दौरान, बॉबी ने बताया कि उन्हें लगा कि यंग जेनरेशन तो उन्हें भूल ही चुकी है। इस वजह से उन्होंने सलमान खान के साथ रेस 3 में सपोर्टिंग रोल प्ले किया।

Bobby (18)

यह भी पढ़ें- Bandar Teaser Out: एक्स गर्लफ्रेंड की साजिश में फंसे Bobby Deol, पुलिस ने नचाया 'बंदर' का नाच; दमदार टीजर आउट

रेस 3 में कौन-कौन स्टार्स आए थे नजर?

रेस 3 साल 2018 में रिलीज हुई थी। फ्रैंचाइजी ने कास्ट में बदलाव किया और सैफ अली खान की जगह सलमान खान को लिया गया। बॉबी देओल इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल प्ले किया था। मूवी में अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह और साकिब सलीम भी थे।

शेखर सुमन के साथ 'शेखर टूनाइट' में बातचीत करते हुए बॉबी ने कहा,'सलमान बहुत ही प्यारे है। उन्होंने मुझसे पूछा था और कुछ सालों बाद मुझे फोन किया और कहा कि शर्ट उतारेगा मामू'। मैंने कहा, 'मैं कुछ भी करूंगा'। फिर उन्होंने कहा, 'चलिए, कहानी सुनिए' और इस तरह मुझे 'रेस 3' मिली।'

Bobby (19)

नई पीढ़ी मुझे भूल गई थी - बॉबी

रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। हालांकि यह उस समय सलमान की कुछ अन्य हिट फिल्मों के लेवल तक नहीं पहुंच पाई। फिर भी इसने बॉबी के डूबते करियर को एक नई ऊर्जा दी। इसके बाद साल 2020 में प्रकाश झा की आश्रम आई और इसने बॉबी देओल के डूबते करियर को नए पंख दिए।

रेस 3 के बारे में बात करते हुए बॉबी ने कहा, “लाखों लोग सलमान खान की फिल्म देखने जा रहे हैं। जो युवा पीढ़ी थी वो बॉबी देओल को भूल गई थी। इसलिए मुझे लगा कि अगर मैं इस फिल्म में आऊंगा तो लोग पहचानेंगे कि कोई बॉबी देओल भी है।” रेस 3 और आश्रम की सफलता के बाद, संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म एनिमल में खलनायक की भूमिका निभाई और ये किरदार हमेशा के लिए यादगार बन गया।

यह भी पढ़ें- दुश्मन से बड़ा दोस्त! Salman Khan ने बॉबी देओल की 'बंदर' को किया प्रमोट, निर्देशक के भाई ने बुलाया था 'गुंडा'