विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माता-पिता से छुपकर Bobby Deol ने दिया इंटीमेट सीन, भाई सनी से भी रखा राज; बोले- 'बाहर से पता...'

Published: Mon, 25 May 2026 04:16 PM (IST)

हाल ही में, अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) ने खुलासा किया कि उन्होंने आश्रम में इंटीमेट सीन्स के बारे में पहले परिवार को नहीं बताया था।

परिवार से छुपाकर रखी इंटीमेट सीन की बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

परिवार से छुपाकर रखी इंटीमेट सीन की बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉबी देओल का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। एक दौर ऐसा आया, जब उन्हें काम ही नहीं मिल रहा था। तब उनके पास ओटीटी वेब सीरीज आश्रम (Aashram) आई जिसमें अभिनेता ने इंटीमेट सीन्स (Intimate Scenes) से हर किसी को हैरान कर दिया था।

हाल ही में बॉबी देओल ने एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज आश्रम में इंटीमेट सीन शूट करने के पीछे की कहानी बताई है। उन्होंने बताया कि वह सीन करने से झिझक रहे थे। हालांकि, उन्होंने यह किया और अपने परिवार के सामने यह राज ही रखा। 

परिवार से छुपाई इंटीमेट सीन की बात

शेखर सुमन के चैट शो में बात करते हुए बॉबी देओल ने बताया कि शुरू में उन्होंने आश्रम और अपने किरदार से जुड़े डिटेल्स परिवार से छुपाए थे। उनके परिवार को नहीं पता था कि वह सीरीज में इंटीमेट सीन शूट करेंगे। बॉबी ने कहा-

जब मैंने पहली बार कहानी सुनी तो मैंने अपने पिता और मां को नहीं बताया। यहां तक कि भाई (सनी देओल) को भी नहीं बताया। मैंने सिर्फ एक शख्स को बताया था और वह मेरी पत्नी थीं। मुझे उन्हें बताना पड़ा, वरना अगर उन्हें बाहर से पता चलता तो मेरे लिए मुसीबत हो जाती।

Bobby Deol

बीवी ने बुरे वक्त में दिया साथ

बॉबी देओल ने बताया कि करियर और जिंदगी के सबसे बुरे फेज में उनकी सबसे बड़ी ताकत पत्नी तान्या देओल बनी थीं। उन्होंने अपनी बीवी की तारीफ में कहा, "आज मैं जहां भी हूं, मेरी पत्नी की वजह से हूं। जब मैं एक बुरे फेज से गुजर रहा था, तब वह पूरा घर संभाल रही थीं। मुझे लगता है कि वह मेरी ताकत हैं।"

यह भी पढ़ें- Bandar Trailer: अय्याशी, सलाखें और 'मौत'! 'बंदर' में दिखा बॉबी देओल का सबसे अलग अवतार; दिल जीत लेगा ट्रेलर

बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म

एनिमल के बाद बॉबी देओल एक के बाद एक फिल्मों में खलनायिकी दिखा रहे हैं। वह जल्द ही बंदर (Bandar) में नजर आने वाले हैं जो 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद अभिनेता फिल्म अल्फा और जन नायकन में दिखेंगे। दोनों फिल्में इसी साल रिलीज होने वाली हैं। 

यह भी पढ़ें- Dharmendra का जिक्र सुन भर आईं Bobby Deol की आंखें, बताई 'शोले' एक्टर के बारे में सबसे स्पेशल बात