विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bandar Trailer: अय्याशी, सलाखें और 'मौत'! 'बंदर' में दिखा बॉबी देओल का सबसे अलग अवतार; दिल जीत लेगा ट्रेलर

Published: Thu, 21 May 2026 01:37 PM (IST)

Bandar Trailer Out: बॉबी देओल की आने वाली फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वह एक रंगीन मिजाज स्टार समीर मेहरा के किरदार में हैं।

'बंदर' के ट्रेलर में छा गए बॉबी देओल

'बंदर' के ट्रेलर में छा गए बॉबी देओल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता बॉबी देओल हिंदी सिनेमा में धमाकेदार वापसी कर चुके हैं। बॉबी देओल जल्द ही अब एक नई फिल्म में दिखने वाले हैं। फिल्म का नाम है 'बंदर', जिसकी चर्चा बीते काफी दिनों से हो रही है। अब हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

सामने आया 'बंदर' का ट्रेलर

फिल्म 'बंदर' की चर्चा पिछले काफी दिनों से चल रही थी। फिल्म के पोस्टर और टीजर पहले ही आ चुके हैं और अब आखिरकार ट्रेलर (Bandar Trailer) रिलीज हो गया है। यह ट्रेलर आपको एक ऐसी दुनिया में और गहराई से ले जाता है जो ट्विस्ट्स, बोल्ड डायलॉग्स, कमाल की परफॉर्मेंस और हल्के-फुल्के ह्यूमर से भरी हुई है।

यह भी पढ़ें- Bandar Teaser Out: एक्स गर्लफ्रेंड की साजिश में फंसे Bobby Deol, पुलिस ने नचाया 'बंदर' का नाच; दमदार टीजर आउट

Bandar bob bb

ढाई मिनट के ट्रेलर की शुरुआत ही कुछ ऐसे डायलॉग्स से होती है, जो थोड़े वल्गर हैं, लेकिन असली कहानी यहीं से शुरु होती है। समीर मेहरा का किरदार निभाने वाले बॉबी देओल (Bobby Deol) काफी रंगीन मिजाज के हैं। डेटिंग ऐप्स पर लड़कियों को डेट करते हैं और फिर इसी बीच समीर मेहरा लगाते हैं थाने के चक्कर। इल्जामों के बीच फंसे समीर अब खुद के कैसे बेकसूर साबित करेंगे या फिर उनके खिलाफ कोई साजिश की गई है।

WhatsApp Image 2026-05-21 at 12.39.41 PM

अलग है बॉबी का किरदार

'एनिमल' और 'द बैं***ड्स ऑफ बॉलीवुड' जैसी अपनी सुपरहिट फिल्मों की कतार के बाद बॉबी देओल यहां एक बिल्कुल अलग रोल में हाथ आज़माते दिख रहे हैं, और वो इसमें पूरी तरह छा गए हैं। स्क्रीन पर काफी स्मार्ट, चार्मिंग और अपने किरदार के आस-पास की पूरी दीवानगी के साथ बिल्कुल फिट बैठते नजर आ रहे हैं। 

बंदर में बॉबी के एक ऐसे किरदार में हैं, जो कभी फिल्मों का स्टार था और अब वह एक ऐसे स्टार हैं जो अब बस नाम की शोहरत के सहारे जी रहा है। स्टेज पर घमंडी और अकड़ू, लेकिन ऑफ-स्टेज बिल्कुल अकेला। लड़कियों के साथ डेटिंग करना, उनके साथ वक्त बिताना और बाद में उन्हें भूल जाना और उनका नाम तक याद ना रखना, लेकिन तभी एक नाम वापस लौटता है, और उसके साथ ही शुरू होता है एक केस।

ट्रेलर के कुछ ही मिनटों के भीतर, वो आदमी जिस पर हम हंस रहे होते हैं, अचानक सलाखों के पीछे पहुंच जाता है। उसकी मुस्कान गायब हो जाती है, तालियां रुक जाती हैं और पिंजरा बंद हो जाता है।

bobby bandar

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के डायरेक्शन में बनी और सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखी गई है। यह वही सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की जोड़ी है जिन्होंने 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसी कमाल की कहानियाँ दी हैं।

फिल्म 'बंदर में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले जैसे कई स्टार्स दिखने वाले हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित बंदर (Bandar Release) 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। 

यह भी पढ़ें- दुश्मन से बड़ा दोस्त! Salman Khan ने बॉबी देओल की 'बंदर' को किया प्रमोट, निर्देशक के भाई ने बुलाया था 'गुंडा'